दिल्ली-गुरुग्राम वालों के लिए गुड न्यूज! नए मेट्रो कॉरिडोर पर बड़ा अपडेट, 5 स्टेशन से 25 मिनट में पूरा होगा सफर
Raisina News Desk- जुलाई 15, 2026 09:12 PM IST

यशोभूमि-राजीव चौक नई मेट्रो लाइन का प्लान तैयार
NDTV
दिल्ली से गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज है. अब दिल्ली से गुरुग्राम का कई घंटों का सफर महज कुछ मिनटों में पूरा होगा. ना ट्रैफिक जाम का झंझट रहेगा ना ही प्रदूषण का. दरअसल दिल्ली के यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक नई मेट्रो लाइन शुरू करने की योजना है. इसके लिए DPR शासन को भेज दी गई है. पिछली बार शहरी आवासन मंत्रालय ने ने डीपीआर दोबारा सबमिट करने के लिए कहा था. अब सरकार की मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली और गुरुग्राम का सफर और आसान कर देगा. आखिर दोनों शहरों के बीच कहां-कहां स्टेशन बनेंगे और पूरा प्लान क्या है? आइए बताते हैं.
दिल्ली-गुरुग्राम के बीच प्रस्तावित DMRC का यह नया प्रोजेक्ट 20 किलोमीटर लंबा होग. डीपीआर रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर करीब साढ़े 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस कॉरिडोर पर पांच मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं. खास बात यह है कि ये सभी स्टेशन अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे. यह रूट दिल्ली के यशोभूमि से शुरू होगा. यानी यशोभूमि मेट्रो स्टेशन के आगे इसका विस्तार किया जाएगा.
DMRC दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए फेज-5 (बी) के तहत सात कॉरिडोर को बनाने की तैयारी कर रहा है. कुल 97 किलोमीटर लंबे इन मेट्रो रूट्स पर 65 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Explainer: दिल्ली में सड़क, मेट्रो, फ्लाईओवर को बड़ा इंफ्रा बूस्ट, 2403 करोड़ की सौगात में क्या है?
पूरी स्टोरी पढ़ें