नोएडा में नए फ्लाईओवर का ऐलान, 148 से 153 तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में ट्रैफिक जाम घटेगा

नोएडा:

नोएडा में अब सेक्टर 148 से लेकर 150 तक कनेक्टिविटी और मजबूत होने वाली है. क्योंकि नोएडा अथॉरिटी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आर-पार की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक नए फ्लाईओवर के निर्माण की योजना बनाई है. यह नया फ्लाईओवर सेक्टर 148 और 150 को सीधे तौर पर जोड़ेगा, जिससे संकरे अंडरपास के कारण लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी. इस प्रोजेक्ट पर 85 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट लग सकता है. लेकिन इस नए फ्लाईओवर के बन जाने से नोएडा के लोगों को सबसे ज्यादा मॉनसून में होगा, क्योंकि बारिश के सीजन में निकलने में सबसे ज्यादा परेशानियां होती हैं. 

अंडरपास से होती है परेशानी 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में सेक्टर 148 से 150 की तरफ से निकलना पड़ता है. यहां एक्सप्रेसवे के नीचे बना अंडरपास ही एक विकल्प है. जिससे यहां जाम की स्थिति बनती है. क्योंकि यह मौजूदा अंडरपास काफी संकरा है, जिससे गाड़ियों का एक साथ आसानी से निकलना मुश्किल हो जाता है. सुबह और शाम के वक्त यहां भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है. जबकि बारिश के सीजन में अंडरपास में जलभराव भी हो जाता है. ऐसे में  अंडरपास में पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है. ऐसे में अब यहां फ्लाइओवर बनाया जाएगा. 

नोएडा में 500 मीटर लंबा होगा

नोएडा अथॉरिटी मौजूदा अंडरपास पर ट्रैफिक जाम के दबाव को कम करने की तैयारी में है. जिसके लिए यहां नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. यह फ्लाईओवर लगभग 500 मीटर लंबा होगा, जो सीधे एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुजरेगा. ऐसे में नोएडा सेक्टर 148 से 150 की तरफ आना जाना आसान हो जाएगा. इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 85 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. फिलहाल नोएडा अथॉरिटी इस फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार करवा रही है, इसके बाद प्रस्ताव को जैसे ही मंजूरी मिलेगी तो इस पर काम शुरू हो सकता है. ऐसे में यह नोएडा के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा. 

ये भी पढ़ेंः नोएडा में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर की मंजूरी, बोड़ाकी, जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली का सफर आसान

नोएडा के इन सेक्टर से गुजरेगा

  • सेक्टर-148
  • सेक्टर-149
  • सेक्टर-150 
  • सेक्टर-151 
  • सेक्टर-152
  • सेक्टर-153

2 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा 

इन सेक्टर में नोएडा के करीब 2 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं, जिन्हें इसे फ्लाइओवर का सीधा लाभ मिलेगा. जिनका रोजाना का सफर भी आसान हो जाएगा. क्योंकि यहां से फिलहाल अंडरपास में जाने से परेशानियां होती थी. जिससे निजात मिलेगी. खास बात यह है कि नोएडा अथॉरिटी का यह कदम सेक्टर 150 के पास बन रही स्पोर्ट्स सिटी और आस-पास के आवासीय इलाकों को भी इसका फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद से सिग्नेचर ब्रिज तक फर्राटेदार सफर, गोकुलपुरी, वजीराबाद से भजनपुरा तक जाम खत्म, दिल्ली का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर



Prev Post
Next Post