पत्थर फेंके, गाड़ी पर कीचड़ पोता, चोर-चोर के लगाए नारे… ममता बनर्जी का आरोप- माथा फट जाता

नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उस वक्त विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के घर जा रही थीं. ममता बनर्जी का आरोप है कि इस दौरान उनके ऊपर हमला हुआ. उनकी कार रोकी गई और हमला किया गया. 

घटना उत्तरी 24 परगना जिले के हलीशहर में हुई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की गाड़ी को घेर लिया और जूते-चप्पल फेंकते हुए आपत्तिजनक नारे लगाए.

कहां जा रही थीं ममता बनर्जी?

ममता बनर्जी तृणमूल के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के घर जा रही थीं. उनकी पत्नी और टीएमसी पार्षद जेनी शर्मा ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार को हलीशहर में बिरजू की मौत हो गई थी. 

उस पर कीचड़ पोत दिया और पानी की बोतलें फेंकीं. यहां तक कि जूते-चप्पल तक फेंक डाले. गुस्साई भीड़ ने कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए और ममता बनर्जी को ‘चोर’ और ‘डाकुओं की रानी’ कहा.

पत्थर फेंके, चोर-चोर के नारे लगाए

ममता बनर्जी जब बिरजू केओट के घर जा रही थीं, तो उनकी गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया. प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, उस पर कीचड़ पोता और पानी की बोतलें, जूते और चप्पल फेंके. गुस्से में भरी भीड़ ने कथित तौर पर आक्रामक नारे लगाए और ममता बनर्जी को ‘चोर-चोर’ और ‘डाकुओं की रानी’ कहा.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि गाड़ी पर बड़ा-बड़ा पत्थर मारा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर गाड़ी का शीशा खुला होता तो उनका माथा भी फूट सकता था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने उन पर हमला किया और पुलिस ने कुछ नहीं किया.


Prev Post
Next Post