बिहार में कई IPS अधिकारियों का तबादला, जिसके राज में छात्रों पर चली AK47, उसे नहीं मिली पोस्टिंग
Raisina News Desk- अगस्त 18, 2026 05:55 PM IST

बिहार में IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों के SP बदले
NDTV
Bihar IPS Transfer: बिहार में बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं. सरकार ने कई जिलों के SP बदल दिए हैं. सिवान के SP पूरन झा को भी हटाया गया है. खास बात यह है कि सिवान में जिनके राज में छात्रों पर AK-47 चली, उन्हें पोस्टिंग तक नहीं मिली है. सरकार ने उन्हें वेटिंग फॉर पोस्टिंग में डाल दिया है.
बिहार में सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में सिवान में एक पुलिसकर्मा द्वारा AK47 चलाने का मामला सामने आया. इसे लेकर विपक्ष ने भी सरकार को घेरा. अब सिवान के SP पूरण झा को सरकार ने उनके पद से हटा दिया है. उन्हें किसी और जिले में पोस्टिंग तक नहीं दी गई है.
बिहार पुलिस मुख्यालय ने सिवान में एके-47 फायरिंग मामले पर भी स्थिति स्पष्ट की है. पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को जेपी चौक के पास प्रदर्शनकारियों से घिर जाने पर सिपाही अभिषेक कुमार ने सरकारी संपत्ति और पुलिस बल की सुरक्षा के उद्देश्य से चार राउंड हवा में फायरिंग की थी. पुलिस का दावा है कि इस फायरिंग से भीड़ में शामिल कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. मुख्यालय ने बताया कि सिपाही अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं गोली लगने से घायल तीन युवकों मो. आरिफ, आकाश कुमार और बुलेट कुमार गौड़ के बयान पर सिवान नगर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.
सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरन झा ने कहा था कि प्रारंभिक जांच में एके-47 की फायरिंग से किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि डीआईयू की टीम उसी दिन सुबह हुई एक हत्या की जांच के सिलसिले में वहां से गुजर रही थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें