मनरेगा में लीकेज पर PM मोदी की पैनी नजर, फिर आया 'जी राम जी' कानून-केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान
Raisina News Desk- सितंबर 19, 2026 04:01 AM IST

“मेरा 49वां जन्मदिन था. मैं प्रधानमंत्री जी से मिलने गया. चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मंत्रालय के अधीन आने वाली दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण रोज़गार योजना ‘मनरेगा’ में बहुत लीकेज हो रही है. मैं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री था और यह मामला सीधे मेरे विभाग से जुड़ा था. फिर मैंने साल भर के भीतर देखा कि मनरेगा की जगह ‘जी राम जी’ कानून का प्रस्ताव सामने आया.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय राजनीति और गवर्नेंस रिफॉर्म्स के क्षेत्र में योगदान पर एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने यह खुलासा किया.
कमलेश पासवान इस बात से हैरान थे कि उनसे मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने उनके मंत्रालय की सबसे बड़ी योजना के बारे में तथ्यों के साथ कितनी बारीकी से तैयारी की थी. पीएम मोदी छोटी-छोटी बातों को काफी महत्व देते हैं. उन्हें बखूबी पता होता है कि किस मंत्री का क्या विभाग है और उस विभाग में कहाँ-कहाँ कमियाँ हैं.
कमलेश कहते हैं कि “प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व बहुत विराट है. वह हर समय गरीब कल्याण और देश की मजबूती के बारे में सोचते हैं. पीएम मोदी के साथ हुई उस मुलाकात की एक-एक बात आज भी मुझे अच्छी तरह से याद है.”
कमलेश पासवान के मुताबिक, MGNREGA की जगह G RAM G कानून लाया गया, जिससे ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बहुत बड़े सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई. कमलेश पासवान के अनुसार, पीएम मोदी को जो एक चीज़ दूसरे नेताओं से अलग करती है, वह है उनकी प्लानिंग और माइक्रोमैनेजमेंट करने की अद्भुत क्षमता!
उन्होंने एनडीटीवी से कहा, “पीएम मोदी नई योजना तैयार करने के साथ-साथ उसकी विस्तृत प्लानिंग भी करते हैं कि उसके विज़न को ज़मीन पर किस तरह कारगर ढंग से उतारा जा सकता है. वह इसकी पूरी तैयारी करते हैं. उनका मुख्य फोकस केंद्र सरकार की हर योजना के 100% कार्यान्वयन पर रहता है, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों तक इसका पूरा लाभ पहुँचाया जा सके. देश में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल था. उनका सपना था कि ‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज़ में बैठेगा’. उन्होंने जो सोचा, उसे धरातल पर लागू करके दिखाया.”
ये भी पढ़ें: PM Modi @25: भारतीय राजनीति के रिकॉर्ड बुक में मोदी कहां खड़े हैं ? नेहरू, इंदिरा और राजीव के ये कीर्तिमान बाकी