ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि का मिला शव, शिक्षक भर्ती जांच के बाद चली गई थी नौकरी
Raisina News Desk- सितंबर 01, 2026 04:42 PM IST

बृष्टि मुखर्जी ममता के चचेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी हैं.
NDTV
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. उनका शव आज सुबह बीरभूम के रामपुरहाट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में कुसुम्बा गांव में उनके घर की पहली मंजिल पर लटका हुआ पाया गया.
बृष्टि मुखर्जी ममता के चचेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी हैं. आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया. बृष्टि मुखर्जी पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगा था. जांच के दौरान उनकी नौकरी भी छिन गई थी.
गौरतलब है कि बृष्टि बनर्जी और उनके पति के बीच हाल ही में तलाक की कार्यवाही भी चल रही थी. रामपुरहाट पुलिस उसके आत्महत्या करने के फैसले के पीछे के कारण की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आज (1 सितंबर 2026) सुबह करीब 9 बजे उनका शव उनके घर की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में लटका हुआ पाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है.
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह के सबूत अब तक नहीं मिले हैं. पुलिस ने बताया कि वह आत्महत्या की पीछे की हर संभव वजह की जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें