सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी भी घायल; अस्पताल ले जाए जा रहे
Raisina News Desk- अगस्त 13, 2026 03:01 PM IST

नई दिल्ली:
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बादल पर एक हमलावर ने धारदार हथियार से हमला किया और उनके हाथ में चोट लग गई. हमले के बाद सुखबीर सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. वे अपने पैर से चल कर हॉस्पिटल में अंदर गए. सुखबीर के साथ कई समर्थक भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं. हमला होने से पहले, दिन में उन्होंने अपने परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब का दौरा किया था.
Shiromani Akali Dal leader Sukhbir Singh Badal was attacked in Nanded. He was admitted to a hospital. Further details are awaited: Nanded Police pic.twitter.com/Cat27zZbJf
— IANS (@ians_india) August 13, 2026
किसने किया हमला?
सूत्रों के मुताबिक, मौके पर घूम रहे एक निहंग सिंह ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया. अब तक अकाली दल के लोगों का कहना है कि हमले के पीछे एक ही व्यक्ति था. सूत्रों का कहना है कि निहंग ने कृपाण से हमला किया. जैसे ही हमलावर ने बादल को निशाना बनाने की कोशिश की, एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव किया. सुखबीर सिंह बादल को बचाते समय सुरक्षाकर्मी बुरी तरह घायल हो गया.
पुलिस अभी CCTV फुटेज की जांच कर रही है, जिससे हमलावर की पहचान की जा सके और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके. बता दें कि सुखबीर सिंह बादल बुधवार रात ही नांदेड़ पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें: ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69% घटीं
पहले भी हो चुका है अटैक…
यह पहली बार नहीं है, जब सुखबीर सिंह बादल पर इस तरह का हमला हुआ है. इससे पहले, 4 दिसंबर, 2024 को सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला हुआ था. इस दौरान उनकी हत्या की कोशिश की गई थी और वे बाल-बाल बच गए थे. यह हमला उस वक्त हुआ था, जब सुखबीर बादल धार्मिक प्रार्थना कर रहे थे.
इस दौरान, एक बंदूकधारी ने गोली चलाई, जो दीवार पर जा लगी. इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई. आस-पास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर कब्जे में ले लिया गया था.
ये भी पढ़ें: लुधियाना में शक ने ली जान: पति ने 11 साल पुरानी लव मैरिज का किया खौफनाक अंत, पत्नी की गला घोंटकर हत्या