Advertisement

Sidebar advertisement

दुनिया की खबरें: अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी और स्विट्जरलैंड में बर्फ के तूफान का कहर

पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार इजरायल के दौरे पर जा सकते हैं। 2017 के बाद पीएम मोदी का पहला इजरायल दौरा हो सकता है। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजरायल के दौरे पर जा सकते हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसकी जानकारी दी। यह दौरा रक्षा, आतंकवाद रोकथाम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों में आपसी संबंधों को मजबूत करने की कोशिशों के बीच होने की संभावना है।

पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार इजरायल के दौरे पर जा सकते हैं। 2017 के बाद पीएम मोदी का पहला इजरायल दौरा हो सकता है। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई है। हालांकि, पीएम मोदी के इजरायल दौरे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

हाल ही में मेजर अमेरिकन ज्यूइश ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष की कॉन्फ्रेंस में अपने संबोधन के दौरान पीएम नेतन्याहू ने जानकारी दी कि पीएम मोदी अगले हफ्ते इजरायली दौरे पर आ रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा, “पार्लियामेंट में भाषण होने वाला है। अगले हफ्ते यहां कौन आ रहा है? नरेंद्र मोदी।”

Prev Post
Next Post