‘कश्मीर के हर कब्रिस्तान में दफन हैं पाकिस्तानी’, हिजबुल कमांडर के कबूलनामे फिर खुली पाकिस्तान की पोल | Hizbul commander confession exposes Pakistan again Said- Pakistanis buried in Every graveyard in Kashmir



पाकिस्तान आतंकवादियों को किस तरह शह देता है, भारत में दहशत फैलाने की साजिशें रचता है, उसकी पोल एक बार फिर खुली है. हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक कमांडर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पाकिस्तान से भेजे गए आतंकवादियों के कश्मीर में एक्टिव रहने की बात कर रहा है. वह यह भी कहता दिख रहा है कि कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानियों के शव दफन हैं. हिजुबल मुजाहिद्दीन के  डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वो पाकिस्तान से भेजे गए आतंकियों और उनकी कश्मीर में हुई मौतों का जिक्र कर रहा है. 

कश्मीर के हर कब्र में पाकिस्तानी आतंकियों के शव

वीडियो में वह पाकिस्तानी आतंकी को ‘शहीद’ बताता है. यह कहता है कि आतंकी कश्मीर में ना सिर्फ ‘लड़’ रहे हैं बल्कि उनकी कब्रे हर शहर में मौजूद है. वह कहता है कि कश्मीर के लोलाब, कुपवाड़ा से लेकर कठुआ तक हर शहर में पाकिस्तानी आतंकियों की कब्रें हैं. कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं है, जहां कोई पाकिस्तानी दफन ना हो.

हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक शीर्ष कमांडर का कश्मीर को ‘कब्रिस्तान’ बताने वाला एक कथित ऑडियो और बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बयान में आतंकवादियों के घाटी में तेजी से हो रहे सफाए और उनके नेटवर्क के ध्वस्त होने की हताशा साफ तौर पर झलक रही है.

सुरक्षा बलों का बढ़ता दबाव 

इस वायरल टिप्पणी के पीछे का मुख्य कारण भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कश्मीर में चलाए जा रहे कड़े आतंकवाद विरोधी अभियान हैं. हाल के दिनों में स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती में भारी गिरावट आई है और उनके शीर्ष कमांडरों को लगातार ढेर किया जा रहा है, जिससे आतंकी संगठनों में खलबली मची है.

सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी

इस तरह के बयानों और प्रोपेगैंडा के वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल पूरी तरह सतर्क हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देश विरोधी नैरेटिव फैलाने और युवाओं को गुमराह करने वाले ऐसे ऑडियो-वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि घाटी में शांति व्यवस्था को प्रभावित होने से रोका जा सके.

यह भी पढ़ें – पहलगाम आतंकी हमले पर NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, हाफिज सईद को बनाया गया आरोपी




Source link

Prev Post
Next Post