LIVE: संसद का मॉनसून सत्र आज से, वंदे मातरम सहित 6 बिल पेश करेगी सरकार, चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार
Raisina News Desk- जुलाई 20, 2026 08:15 AM IST

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026: यह कानून वर्ष 1969 के मूल अधिनियम (जिसमें 2023 में भी संशोधन हुआ था) की धारा 13(3) में बदलाव कर विलंबित जन्म-मृत्यु पंजीकरण के नियमों को अधिक कड़ा और सुव्यवस्थित बनाएगा.
राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026: इसके जरिए वर्ष 1971 के अधिनियम में संशोधन कर राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों के खिलाफ दंडात्मक प्रावधानों को सख्त किया जाएगा.
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026: एमएसएमई (MSME) क्षेत्र में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और भरोसा आधारित नियमों को बढ़ावा देने, देरी से होने वाले भुगतानों के तंत्र को मजबूत करने तथा राज्यों को अधिक अधिकार देने के उद्देश्य से यह विधेयक पेश किया जाएगा.