महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका
Raisina News Desk- जुलाई 31, 2026 09:02 AM IST

भिवंडी:
Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चार मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे हादसा हो गया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. NDRF की टीमों ने बिल्डिंग के मलबे से एक महिला को सुरक्षित जिंदा बचाया. उसे इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था. कम से कम तीन से चार मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है.
#WATCH | Bhiwandi. Maharashtra: NDRF teams safely rescues a woman alive from the debris of the collapsed building in Bhiwandi.
She has been shifted to a nearby hospital for treatment. Rescue operations are ongoing. https://t.co/vAMFcJbxzi pic.twitter.com/r9TMlbdwTt
— ANI (@ANI) July 30, 2026
जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई की देर रात बिल्डिंग थोड़ी झुक गई, जिसके बाद कई दूसरे मजदूर बिल्डिंग से बाहर भाग गए. बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इसलिए घटना के वक्त इमारत के अंदर कोई नहीं था.
ये भी पढ़ें: 3,500 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में लटका रहा टूरिस्ट, सीताखाई पॉइंट पर मची अफरातफरी
NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. मलबा हटाए जाने का काम जारी है.
#WATCH भिवंडी, महाराष्ट्र: भिवंडी में चार मंज़िला इमारत का कुछ हिस्सा ढहने के बाद इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हैं। pic.twitter.com/8mgnjoFB2F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2026
ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के झगड़े में मां को बचाने आए बेटे की चाकू लगने से मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार
लोगों से सहयोग की अपील…
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई रुकावट न आए, इसके लिए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इलाके में भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें. घटना में घायल या मरने वालों की सही तादाद के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.