LIVE: आंध्र प्रदेश-कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का होगा उद्घाटन

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. 17 जून को कोटा से छात्रों की गूंज अभियान का पहले चरण कि शुरुआत करने के बाद दूसरा चरण 17 जुलाई को देहरादून में हुआ. इसके बाद तीसरा चरण प्रयागराज में 8 अगस्त को होना तय हो गया है. जबकि 9 अगस्त को दिल्ली में विशाल छात्र रैली के साथ इस चरण का समापन होना था. ‘छात्र संवाद’ 8 अगस्त को प्रयागराज सिविल लाइन्स स्थित केपी ग्राउंड में होना सुनिश्चित हो गया है. कार्यक्रम में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों के माहौल और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. बताया कि राहुल के छात्र संवाद में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों के छात्र शामिल होंगे.

Prev Post
Next Post