Parliament Monsoon Session 2026 LIVE: हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
Raisina News Desk- अगस्त 10, 2026 01:27 PM IST

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मॉनसून सत्र का आखिरी सप्ताह काफी अहम होने वाला है. आज लोकसभा में केंद्र सरकार अपने विधायी एजेंडे के तहत चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है. इनमें केरल का नाम बदलकर “केरलम” करने से लेकर सहकारिता, ट्रिब्यूनल व्यवस्था और खनन क्षेत्र में बड़े बदलाव से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं. इन विधेयकों पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विशेष नजर बनी हुई है.
गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में केरल (नाम में परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे. यह विधेयक केरल विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के बाद लाया जा रहा है. केंद्र सरकार की कैबिनेट पहले ही इस बदलाव को मंजूरी दे चुकी है. विधेयक के जरिए संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन कर राज्य का आधिकारिक नाम “केरल” से बदलकर “केरलम” करने का प्रस्ताव रखा जाएगा.
अमित शाह ही राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (NCDC) विधेयक, 2026 भी सदन में पेश करेंगे. इस विधेयक का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को अधिक वित्तीय ताकत देना है. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक, 2026 पेश करेंगे. इस विधेयक का मकसद विभिन्न ट्रिब्यूनलों की कार्यप्रणाली को सरल और अधिक प्रभावी बनाना है.
Parliament Monsoon Session Live Updates: