'ट्रोलर्स जगराओं पुल को भी राजस्थान में बता देंगे', हरभजन ने फ‍िर शेयर क‍िया युवक के ड्रग लेने का वीड‍ियो, पुल‍िस ने की पुष्‍ट‍ि

चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर युवाओं के ड्रग्स सेवन के वीडियो सामने आने के बाद पंजाब में नशे के मुद्दे पर पुलिस और सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं. इस बीच राज्‍यसभा सांसद हरभजन स‍िंह ने युवक के नशा करते हुए वीड‍ियो को शेयर क‍िया है. हरभजन सिंह ने बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू की उस पोस्ट को कोट-ट्वीट किया, ज‍िसमे युवक नशा करते हुए द‍िख रहे हैं. हरभजन स‍िंह ने आलोचकों पर तंज कसते हुए कहा कि अब “पेड ट्रॉल्स” जगराओं पुल को भी राजस्थान में बता देंगे. हालांक‍ि, पंजाब पुलिस ने इस वीड‍ियो की पुष्टि की है कि यह वीड‍ियो पंजाब के जगराओं का ही है. 

पुलिस की यह सफाई इसलिए अहम है क्योंकि इससे पहले हरभजन ने राजस्थान के एक वीडियो को पंजाब का बताकर शेयर किया था, जिस पर विवाद हुआ था. बाद में उस पोस्ट की सच्चाई की जांच की गई तो पता चला कि वह वीडियो राजस्थान का था. हालांकि, इस बार पंजाब पुलिस ने जगह की पुष्टि कर दी है. पुलिस ने कहा कि वीडियो पुराना हो सकता है, लेकिन जगरांव पुल के नीचे ड्रग्स लेते हुए जो युवक दिख रहा है, उसे लुधियाना पुलिस ने 12 अगस्त को गिरफ्तार किया था. तो इस बार हरभजन ने सही जगह बताई है और पुलिस ने असल में उनकी पोस्ट के मुख्य दावे की पुष्टि कर दी है.

पंजाब में ड्रग्स की समस्या को लेकर चल रही बहस

गौरतलब हो क‍ि यह राजनीतिक बयानबाजी पंजाब में ड्रग्स की समस्या को लेकर चल रही बहस के बीच हो रही है, जिसमें विपक्ष वायरल वीडियो का इस्तेमाल करके मान सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी ड्रग्स और ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई को बता रही है. 

यह भी पढ़ें –   पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क की साजिश बेनकाब, पंजाब-चंडीगढ़ को दहलाने का था प्लान


Prev Post
Next Post