Delhi Building Collapse LIVE: PG के मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस दर्ज कर रही है केस, खाली कराई गई थी इमारत
Raisina News Desk- सितंबर 06, 2026 05:32 PM IST

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर बयान जारी किया है. पुलिस ने बताया कि PS साउथ कैंपस में दोपहर करीब 1:34 PM बजे सत्य निकेतन मार्केट में एक बिल्डिंग गिरने की PCR कॉल आई. दिल्ली पुलिस, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और DDMA की टीमें, फायर टेंडर और CATS एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया. ज्वाइंट सीपी/नई दिल्ली रेंज, DCP/साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट और Addl. DCP ऑपरेशन को सुपरवाइज कर रहे हैं.
लोकल पूछताछ से पता चला कि यह 40-50 साल पुरानी बिल्डिंग थी. इसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी फ्लोर थे और इसे PG रहने की जगह के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. जब यह घटना हुई तो बेसमेंट में रिपेयर का काम चल रहा था. अब तक, छह लोगों को बचाया गया है और हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.