BRICS Summit 2026 Live Updates: दुनिया में उथल-पुथल का माहौल, ब्रिक्स देशों में नई संभावनाएं… बिजनेस फोरम में बोले जयशंकर
Raisina News Desk- सितंबर 11, 2026 12:09 PM IST

BRICS बिजनेस फोरम में ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन और UPL लिमिटेड के CEO जय श्रॉफ ने कहा, “हमें ब्रिक्स को सिर्फ बड़े बाजारों के समूह के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे आर्थिक नेटवर्क के तौर पर देखना चाहिए. जहां हमारी ताकतें एक-दूसरे को मजबूत कर सकें. एक ब्रिक्स अर्थव्यवस्था का संसाधन दूसरी अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग में मदद कर सकता है. एक बाजार में विकसित तकनीक दूसरे बाजार में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो सकती है. हमारी अर्थव्यवस्थाओं में कैपिटल को प्रोजेक्ट मिल सकते हैं और बिजनेस को नए पार्टनर और ग्राहक मिल सकते हैं. हम इन कनेक्शन को जितना असरदार बनाएंगे, ब्रिक्स के भीतर उतनी ही ज़्यादा वैल्यू बना पाएंगे.
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि ब्रिक्स को ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए. इससे हमारे बिजनेस समुदायों पर भी बड़ी जिम्मेदारी आती है. ग्रोथ से न सिर्फ बाजार का विस्तार हो सकता है, बल्कि इससे क्षमताएं भी बननी चाहिए—जैसे नौकरियां पैदा करना, तकनीक का प्रसार करना, एंटरप्रेन्योरशिप को मजबूत करना और हमारी अर्थव्यवस्थाओं में नए अवसर खोलना. अगर ब्रिक्स बिजनेस मिलकर ऐसा कर सकते हैं, तो हम न सिर्फ अपने देशों के बीच आर्थिक सहयोग को गहरा कर सकते हैं, बल्कि यह भी दिखा सकते हैं कि ‘साउथ-साउथ पार्टनरशिप’ का एक मजबूत मॉडल क्या हासिल कर सकता है.”
#WATCH | Delhi Speaking at BRICS Business Forum, Jai Shroff, Chair, BRICS Business Council and Chairman & Group CEO, UPL Ltd, says, “We should be looking at BRICS not simply as a group of large markets, but as an economic network where our strengths can reinforce one another. A… pic.twitter.com/hKIFaeqogL
— ANI (@ANI) September 11, 2026