BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा और अंतिम दिन आज, क्या होगा खास? जानें लाइव अपडेट्स
Raisina News Desk- सितंबर 13, 2026 07:18 AM IST

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है. ये सम्मेलन शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ था. सभी ब्रिक्स देशों के समर्थन से कल ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ जारी किया गया. ब्रिक्स देशों ने अंतरराष्ट्रीय विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए आपसी बातचीत, परामर्श और कूटनीतिक प्रयास के अपने संकल्प को दोहराया. बता दें कि भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया है.
भारत की मेजबानी में हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन अपनाए गए ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ में नेताओं ने ‘परमाणु खतरे और संघर्ष के बढ़ते जोखिमों’ पर भी चिंता जताई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और ब्रिक्स के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में, पहले दिन की बातचीत के आखिर में घोषणापत्र को अपनाने की घोषणा की.
Live News Updates…