गहलोत के वार्ड में कांग्रेस हारी, वसुंधरा, गजेंद्र के गढ़ में बीजेपी की हार… राजस्थान निकाय चुनाव के दिलचस्प नतीजे देखें
Raisina News Desk- सितंबर 15, 2026 08:01 AM IST

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 में हुई बंपर जीत से बीजेपी गदगद है. राजस्थान के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों में से 4,026 वार्डों पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है, जबकि कांग्रेस को 3,438 और निर्दलीयों को 2,436 वार्डों पर जीत मिली है. बीजेपी ने राज्य के 10 नगर निगमों में से 4 पार स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. ये चुनाव भजनलाल सरकार के 20 महीने के कार्यकाल की पहली बड़ी परीक्षा माने जा रहे थे, चुनाव के ये रिजल्ट बता रहे हैं कि सरकार पास हो गई है. राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार रात 8.30 बजे तक कुल 10,244 वार्डों में से 10,235 के नतीजे घोषित कर दिए गए थे.
वहीं बीजेपी इस शानदार जीत को डबल इंजन सरकार की विकास नीतियों पर जनता की मुहर के तौर पर देख रही है. चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं. बीजेपी के कुछ दिग्गज नेताओं के वार्ड में बीजेपी हार गई. वहीं गहलोत के गढ़ में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन Gen-Z पर नजता का भरोसा बढ़ा है. 21 साल के फैज और 21 साल 4 महीने की नेहा की निकाय चुनाव में जीत को जनता में युवाओं पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है. राजस्थान की सियासत में नई पीढ़ी की दस्तक कुछ खास संकेत दे रही है. फैज का पूरा नाम फैज हसन है, जो कि जयपुर के रहने वाले हैं. फैज ने कांग्रेस के टिकट पर जयपुर के वार्ड 71 से जीत दर्ज कर नगर निगम में अपनी जगह बना ली है. उनको 5,426 वोट मिले हैं.
वहीं 21 साल 4 महने की नेहा ने बीजेपी के टिकट पर अलवर के थानागाजी से जीत दर्ज कर पार्षद पद पर अपना कब्जा जमा लिया है. दोनों ही युवाओं की नगर निगम में एंट्री इस बात का संदेश दे रही है कि जनता भी अब युवाओं को राजनीति में पसंद कर रही है. राजस्थान नगर निगम चुनाव में फैज और नेहा की जीत राजनीति में नई पीढ़ी की मजबूत भागीदारी को दिखाता है. फैज बहुत ही कम उम्र में नगर निगम में एंट्री करने वाले युवा चेहरों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद सलीम को हराकर नगर निगम में अपनी जगह बनाई है.
वहीं बात अगर बीजेपी उम्मीदवार नेहा शर्मा की करें तो उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 101 वोटों के अंतर से हरा दिया है.उनकी जीत थानागाजी नजर पालिका में जीते अन्य बीजेपी उम्मीदवारों के बीच ज्यादा अंतर वाली बताई जा रही है. खास बात यह है कि नेहा पॉलिटिक्स में आने से पहले पत्रकार रह चुकी हैं. पहले वह जता से जुड़े मुद्दे उठाया करती थीं लेकिन अब खुद जनप्रतिनिधि की भूमिका में नजर आएंगी.उनका नाम अब चैयरमैन की रेस में भी आगे चल रहा है.
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़े झालावाड़ में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. यहां कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है. झालावाड़ के 8 निकायों में से 4 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है. वहीं बीजेपी सिर्फ झालरापाटन,अकलेरा और मनोहरथाना निकाय ही जीत सकी.पिड़ावा नगरपालिका में स्पष्ट जनादेश किसी को नहीं मिसा, यहां आम आदमी पार्टी मिंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है.
वहीं जोधपुर में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेन्द्र सिंह शेखावत के वार्ड-56 में भी बीजेपी हार गई है. यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.गजेन्द्र सिंह शेखावत के PA रविन्द्र सिंह भी वार्ड नंबर-7 से कांग्रेस के गिरधारी सिंह से हार गए हैं.
जोधपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के वार्ड में कांग्रेस को हार का सामान करना पड़ा है.जोधपुर नगर निगम के वार्ड नंबर-82 में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वार्ड नंबर 64 में बीजेपी जीत गई है.
बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में 15 साल बाद बीजेपी की एंट्री हुई है. और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. इस नगर निगम में 55वार्ड हैं, जिनमें 29 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है.वहीं कांग्रेस महज 21 सीटों पर सिमट गई. चौहटन वार्ड पर तो कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला. कांग्रेस की हार के बाद पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. पूर्व विधायक मेवाराम जैन द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी पर हार का ठीकरा फोड़ने के बाद अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने भी बिना नाम लिए गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशियों को दूसरे नेताओं को प्रचार में बुलाने पर चुनाव हराने की धमकियां दी गई थीं और कई निर्दलीय उम्मीदवारों को खड़ा कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया गया.
ये Video भी देखें:|Rajasthan Nikay Chunav Results: वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी जीत| Exclusive | UP News | BJP | Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS
ये भी पढे़ं-राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, 9,900 में से 4,026 वार्डों में जीत, कांग्रेस 3,438 पर सिमटी