मैं उसे जानता तक नहीं… दिशा सालियान मामले पर आई आदित्य ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया
Raisina News Desk- सितंबर 16, 2026 06:50 PM IST

दिशा सालियान केस ने महाराष्ट्र की सियासत में सरगर्मी बढ़ा रखी है. मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर CBI के एफआईआर दर्ज करने के बाद से मामला लगातार सुर्खियों में है. इस केस में आदित्य ठाकरे का नाम लगातार उछल रहा है, जिसे लेकर अब उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान को जानने से साफ इनकार कर दिया है. पढ़ें उनका बयान…
अफवांचा धुरळा उडवणं बंद करण्यासाठी पुन्हा एकदा फक्त आणि फक्त तथ्य सांगतो!
मी दिशा सालियन ह्यांना कधीही भेटलेलो नाही किंवा त्यांच्याशी माझी ओळखही नव्हती.
राजकीय हेतूने, वैयक्तिक द्वेषापायी, चारित्र्यहनन करण्याच्या हेतूने काही लोकांकडून गेल्या ६ वर्षांपासून वारंवार ह्या दुर्दैवी…— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) September 16, 2026
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा- ‘शोर-शराबे के साथ टीवी चैनलों पर होने वाली झूठी चर्चाएं और मीडिया ट्रायल सच्चाई को नहीं बदल सकते. आधिकारिक एजेंसियों को बिना किसी व्यवधान, राजनीतिक हस्तक्षेप या चरित्रहनन के, निष्पक्ष तरीके से एक बार फिर नए सिरे से मामले की जांच करने दी जानी चाहिए. एक बार फिर कहना चाहता हूं कि अगर किसी को लगता है कि इस तरह के चरित्रहनन और झूठे प्रचार के जरिए आप हमें चुप करा सकते हैं, तो यह आपका भ्रम है. सच्चाई के लिए, अन्याय के खिलाफ और देशवासियों को साथ लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा.
सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मालाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की थी. लेकिन, 2 सितंबर 2026 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए. इसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में है और उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नेताओं के नाम इससे जुड़ गए हैं. एफआईआर में क्या? एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर
ये भी पढ़ें…
दिशा सालियान को अस्पताल कौन लेकर गया था? पुलिसकर्मी के बयान में ‘एक लड़की’ का जिक्र, अब उठे कई सवाल
दिशा सालियान मौत मिस्ट्री में क्या होगा CBI का अगला कदम? जानें अंदर की हर एक बात