Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: पीएम मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एयर शो में होंगे शामिल
Raisina News Desk- अक्टूबर 25, 2026 05:12 AM IST
25 Oct 2026 04:29 AM (IST)
मप्र के खरगोन जिले के मण्डलेश्वर के ग्राम भकलाय में राजस्व टीम पर खूनी हमला हुआ है.सीमांकन करने पहुंचे RI और पटवारी पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया. इस हमले में RI अभिषेक जमरा का पैर फ्रैक्चर, पटवारी राजा कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है.दोनों घायलों को मण्डलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया.4 नामजद सहित 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.अस्पताल में महेश्वर तहसील के राजस्व कर्मचारियों का हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी तक काम बंद करने की चेतावनी दी गई है.पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं है. यह मामलामण्डलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भकलाय की है.
25 Oct 2026 03:36 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है, इस युद्ध के खत्म होने के बाद हम यूक्रेन और रूस के साथ व्यापार करेंगे.
25 Oct 2026 03:08 AM (IST)
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प कहती हैं, पोप का समर्थन मिलना बहुत अच्छी बात है. वे (रूस और यूक्रेन) 27 अक्टूबर से युद्धविराम शुरू कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि सब कुछ योजना के अनुसार ही होगा. हमने उन दोनों (राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की) से बात की है, हमने समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.
25 Oct 2026 01:10 AM (IST)
रूसी संघ की संघीय सभा के स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष, व्याचेस्लाव वोलोदिन 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे.
25 Oct 2026 12:55 AM (IST)
दिल्ली: नरेला के DDA प्राइम अपार्टमेंट्स में छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने के बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.
25 Oct 2026 12:06 AM (IST)
महाराष्ट्र में आदिवासी विद्यार्थियों की मांगों को लेकर आज मुंबई में ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’ निकाला जाएगा. आंदोलनकारियों का दावा है कि नासिक में 42 दिनों तक धरना, 13 दिनों तक भूख हड़ताल और 7 दिनों तक लॉन्ग मार्च करने के बावजूद मांगें लंबित है.
25 Oct 2026 12:05 AM (IST)
शिरोमणि अकाली दल ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार और इस मामले में इंसाफ के लिए बनी एक्शन कमेटी द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ आज पूरे पंजाब के हर गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन किया है. आज पंजाब में फिर से हलचल बनी रह सकती है.
25 Oct 2026 12:04 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन है. आज वह पार्टी से जुड़े कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने और स्थानीय पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगे.
25 Oct 2026 12:03 AM (IST)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) आज यानी 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है. यह परीक्षा 1 नवंबर तक चलेगी. यह परीक्षा राज्य के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. 35 लाख से अधिक परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं.
25 Oct 2026 12:02 AM (IST)
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने आज सीएम शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर के रामनगर जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के सभी 17 परिवारों से मेरी मुलाकात पूरी हो जाएगी.