नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता…'
Raisina News Desk- अक्टूबर 25, 2026 10:07 PM IST
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (25 अक्टूबर, 2026) को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे दुख हुआ कि नीतीश कुमार जैसे समाजवादी सोच वाले नेता ने ऐसे लोगों के साथ हाथ मिलाया, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा में भरोसा रखते हैं.
उन्होंने कहा, ‘जो समाजवादी सोच के नेता थे, वे भारतीय जनता पार्टी (BJP)-RSS की गोद में जाकर बैठ गए. जब आपकी विचारधारा कमजोर होती है, तब ऐसी चीज होती हैं.’
समारोह में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘हमने तो कुर्बानियां दीं. इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. राजीव गांधी को मार दिया गया. हम मरने वाले लोग हैं. आज राहुल गांधी लड़ रहे हैं.’
पीएम मोदी को लेकर खरगे ने दिया विवादित बयान
वहीं, इसी समारोह के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया, जिस पर बयान मच गया. खरगे ने संबोधन देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकरा चोरी की सरकार है. यह वोट चोरी वाली सरकार है. इसी हंगामें के बीच एक शख्स ने कहा कि मोदी कभी नहीं जाएगा. शख्स के इस बयान से भड़के मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच से चिल्लाते हुए कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’
बिहार को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘मूलभूत सुविधाओं और बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर खूब काम किया. फैक्ट्री और इंडस्ट्री कृष्ण सिंह के कार्यकाल में हीं बिहार में लगे. जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और दूसरी शक्तियां दंगा फैलाने में लगी थी, तो बाबू ने उसकी मजबूती से सामना किया.’
उन्होंने कहा, ‘छुआछुत के मानसिकता वाले लोग आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भरे हुए हैं. जब तक देश में आरएसएस खत्म नहीं होती, तब तक शांति नहीं आ सकती है.’