MLC Election Results LIVE Updates: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर BJP के हरि सिंह ढिल्लो जीते, सपा प्रत्याशी को हराया

MLC Election Results LIVE Updates: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर BJP के हरि सिंह ढिल्लो जीते, सपा प्रत्याशी को हराया
  • 27 Oct 2026 11:06 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: लखनऊ शिक्षक खंड सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उमेश द्विवेदी आगे

    लखनऊ शिक्षक खंड सीट पर मतगणना जारी है. पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार उमेश द्विवेदी 3652 वोटों से आगे हैं. उमेश द्विवेदी को 7189 वोट मिले, जबकि सपा के सुशील कुमार को 3537 वोट मिले. दूसरे राउंड की गिनती जारी है. देर रात 1 बजे तक नतीजे आने की संभावना है. दरअसल, स्नातक खंड की मतगणना देर रात शुरू हुई, ऐसे में नतीजे कल शाम तक आने की संभावना है. काउंटिंग के दौरान सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में कई बार झड़प हुई, हालांकि पुलिस ने स्थिति संभाल ली.

  • 27 Oct 2026 10:55 PM (IST)

    बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर बीजेपी की जीत

    बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंनेसपा के प्रत्याशी दानिश अख्तर को हराया.

  • 27 Oct 2026 10:34 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर BJP और निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर

    गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी और निर्दलीय राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. इसमें ध्रुव 110 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे नंबर पर हैं.

  • 27 Oct 2026 09:49 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर पहली वरीयता में नहीं हो सका हार-जीत का फैसला

    वाराणसी खंड शिक्षक MLC के लिए पहली वरीयता में हार-जीत का फैसला नहीं हो सका. अब सेकंड वरीयता की ओर मतगणनाकर्मी बढ़े हैं. सेकंड वरीयता में काउंटिंग की प्रक्रिया जारी है. जीतने के लिए 11,472 वोट जरूरी हैं.

  • 27 Oct 2026 09:47 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: आगरा शिक्षक सीट पर दूसरे राउंड में सपा आगे

    आगरा शिक्षक सीट की मतगणना के दूसरे राउंड में सपा आगे चल रही है.सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को दूसरे राउंड में 12,220 वोट मिले, जबकि बीजेपीप्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को दूसरे राउंड में 8,789 वोट मिले यानी सपा प्रत्याशी लगभग 3,400 वोटों से आगे हैं.अब मतगणना के अगले राउंड पर सभी की नजरें टिकी हैं.

  • 27 Oct 2026 09:45 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: वाराणसी में सपा तो लखनऊ में शिक्षक सीट पर बीजेपी आगे

    वाराणसी में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव 4,873 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि लखनऊ में शिक्षक सीट पर बीजेपी आगे है.

  • 27 Oct 2026 09:32 PM (IST)

    Bihar MLC Election Result Live: पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार आगे

    पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार आगे चल रहे हैं और मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थन वाले जनसुराज के उम्मीदवार पीछे हैं.

  • 27 Oct 2026 09:18 PM (IST)

    Maharashtra MLC Election Results Live: महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव के रुझान

    पुणे स्नातक सीट

    • हर्षदा देशमुख (शरद पवार एनसीपी)- आगे
    • स्मिता जाधव (बीजेपी)- पीछे

    अमरावती शिक्षक सीट

    • श्रीकांत देशपांडे (शिंदे शिवसेना बागी)- आगे
    • किरण सरनाईक (शिंदे शिवसेना)- पीछे
    • अदिति पोहरे (कांग्रेस)- पीछे
    • संगीता शिंदे (भाजपा बागी)- पीछे

    शंभाजी नगर स्नातक

    • प्रतापसिंह पाटिल (NCP SP)- आगे
    • सतीश चव्हाण (NCP AP)- पीछे

    नागपुर स्नातक सीट

    • सुधाकर कोहले (बीजेपी)- पीछे
    • अभिजीत वनजारी (कांग्रेस)- 28 हजार से ज्यादा वोट से आगे

    पुणे शिक्षक सीट

    • कस्तूभ गावड़े (बीजेपी)- आगे
    • जयंत असगांवकर (कांग्रेस)- पीछे
    • सचिन सानप (शिंदे शिवसेना समर्थित)- पीछे
  • 27 Oct 2026 09:14 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर बीजेपी आगे

    इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में लगभग 12 घंटे बाद काउंटिंग का पहला परिणाम आया, जिसमेंबीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार राठौर 984 वोट से आगे चल रहे हैं.पहले राउंड में अशोक कुमार राठौर को 3291 और सपा के मानसिंह यादव को 2307 वोट मिले. इस सीट पर कुल 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. फिलहाल झांसी के बुंदेलखंड कॉलेज में मतगणना जारी है.

    इनपुट: अमित सोनी

  • 27 Oct 2026 08:46 PM (IST)

    बिहार की सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज जीते

    बिहार की सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जीत हासिल कर ली है. वह बीजेपी के बागी नेता हैं. यहां से जनसुराज पार्टी की ओर से अफाक अहमद और जदयू की ओर से पुष्कर आनंद उम्मीदवार थे.

  • 27 Oct 2026 08:42 PM (IST)

    Maharashtra MLC Election Results Live: महाराष्ट्र में 3 सीटों पर महायुति और 2 पर MVA आगे

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शरद पवार की पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. वहीं, पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी, नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. फिलहाल शुरुआती रुझानों में महायुति तीन सीटों पर और महाविकास आघाड़ी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

  • 27 Oct 2026 08:26 PM (IST)

    Bihar MLC Election Result Live: अनंत सिंह ने किया जीत का दावा

    पटना MLC चुनाव में काउंटिंग के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर से जीत का दावा किया है.उन्होंने कहा, ‘अभी काउंटिंग शुरू हुई है. वही होगा जो बोला हूं’.घर खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का हर निर्णय मुझे मंजूर है. एक महीने का समय दिया गया है, घर खाली कर देंगे.कोई दिक्कत नहीं है. जनता मालिक है. जनता फैसला लेगी.नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं बोलेंगे.

  • 27 Oct 2026 07:47 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: मेरठ स्नातक सीट से BJP के दिनेश गोयल जीते

    मेरठ स्नातक सीट से बीजेपी के दिनेश गोयल की जीत हासिल कर ली है. दिनेश गोयल 12,688 वोटों से विजयी हुए हैं. हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन उससे पहले ही बीजेपी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. समर्थकों ने लगाए बीजेपी और अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाए और आतिशबाजी भी शुरू की.

  • 27 Oct 2026 07:44 PM (IST)

    Maharashtra MLC Election Results Live: अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर कांग्रेस को झटका

    महाराष्ट्र के अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहली वरीयता के वोटों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस उम्मीदवार अदिति पोहरे चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं. अदिति पोहरे को पहली वरीयता के केवल 1,319 वोट मिले, जबकि महायुति के उम्मीदवार किरण सरनाईक 3,903 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं.

    पहले राउंड में पहली वरीयता के वोटों का आंकड़ा

    किरण सरनाईक (महायुति) — 3,903 वोट

    श्रीकांत देशपांडे (शिंदे शिवसेना बागी) — 2,209 वोट

    सुरेश देवकर (निर्दलीय) — 1,582 वोट

    अदिति पोहरे (कांग्रेस) — 1,319 वोट

    दत्तात्रय लहाने (शिवसेना UBT) — 1,169 वोट

    संगीता शिंदे (भाजपा बागी) — 698 वोट

    शेखर भोयर (भाजपा बागी) — 432 वोट

  • 27 Oct 2026 07:38 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर बीजेपी आगे

    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 109 वोट से आगे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रत्याशी राजीव यादव उन्हें कांटे की टक्कर दे रहे हैं.

    • भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी को मिला 3813 मत
    • निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 3703 मत
    • सपा के डा. संजयन त्रिपाठी को 2744 मत
  • 27 Oct 2026 07:33 PM (IST)

    UP MLC Election Result Live: आगरा खंड शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी आगे

    • आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 चुनाव की गिनती में पहले राउंड में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल 691 वोट से आगे हैं.

      राउंड – 1

    • डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 5550
    • हरी किशोर तिवारी – 4859
    • आकाश अग्रवाल – 205
    • चंद्र प्रकाश – 17
    • डॉ जगवीर सिंह – 262
    • दिलीप कुमार आमौरिया – 949
    • धीरज सिंह – 203
    • ब्रह्मजीत सिंह – 37
    • मो. वसीम कलाम – 172
    • रण विजय यादव – 861
    • रामू प्रसाद – 8
    • राहुल पाराशर – 14
    • अस्वीकृत – 861
  • 27 Oct 2026 07:13 PM (IST)

    Bihar MLC Election Result Live: पटना शिक्षक सीट पर RJD कैंडिडेट आगे

    बिहार के पटना शिक्षक सीट पर दूसरे राउंड के बाद राजद उम्मीदवार संजीव सिंह 32 वोट से आगे चल रहे हैं.

  • 27 Oct 2026 06:46 PM (IST)

    गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव

    गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव के एजेंटों में नोकझोक की खबर है. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया.

  • 27 Oct 2026 06:36 PM (IST)

    पटना: 2 वोट से भाजपा आगे

    बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर ने बढ़त बना ली है. पहले राउंड की गिनती के बाद नवल किशोर को 1,273 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार को 1,271 वोट प्राप्त हुए हैं.

  • 27 Oct 2026 06:32 PM (IST)

    बेंगलुरु टीचर्स MLC चुनाव: तीसरे राउंड के बाद NDA के AP रंगनाथ आगे

    जानकारी के मुताबिक, NDA कैंडिडेट एपी रंगनाथ कर्नाटक लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनाव में बेंगलुरु टीचर्स सीट से आगे चल रहे हैं और तीसरे राउंड की काउंटिंग में भी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.

  • 27 Oct 2026 06:28 PM (IST)

    कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस और कांग्रेस के बीच मुकाबला

    कर्नाटक में 23 अक्टूबर को जिन चार सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स, नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स सीट शामिल हैं. बीजेपी ने साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स और नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स सीट पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि सहयोगी JD(S) बेंगलुरु टीचर्स सीट पर चुनाव लड़ रही है. साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स में कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मठ का मुकाबला बीजेपी के केएम सुरेश से है, जबकि वेस्ट ग्रेजुएट्स में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहन लिम्बिकई का मुकाबला मौजूदा बीजेपी MLC एसवी संकनूर से है.

  • Prev Post
    Next Post