Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: दिल्ली में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, सुबह से ही विजिबिलिटी में गिरावट

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: दिल्ली में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, सुबह से ही विजिबिलिटी में गिरावट
  • 09 Nov 2026 07:53 AM (IST)

    दिवाली की रात मुंबई में आग का कहर, दमकल विभाग को मिलीं 25 से ज्यादा कॉल

    महाराष्ट्र के मुंबई में दिवाली की रात आग लगने की 25 से ज़्यादा घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अंधेरी, डोंगरी, कांदिवली और विद्याविहार के इलाके शामिल हैं. ये घटनाएं पटाखों और अन्य कारणों से हुईं. दमकल विभाग इन घटनाओं पर कार्रवाई कर रहा है और आग को काबू में लाने की कोशिश कर रहा है.

  • 09 Nov 2026 07:32 AM (IST)

    जम्मू की नेहरू मार्केट में आग का तांडव, देखते ही देखते 12 दुकानें राख

    दीपावली की रात जम्मू में आग ने जमकर कहर बरपाया. शहर के ऐतिहासिक वेयरहाउस नेहरू मार्केट में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब एक दर्जन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

  • 09 Nov 2026 06:57 AM (IST)

    दिल्ली में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, सुबह से ही विजिबिलिटी में गिरावट

    दिवाली पर हुई भारी आतिशबाजी के बाद दिल्ली में धुएं और धुंध की मोटी परत छाई हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सड़कों पर विज़िबिलिटी कम है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) आज से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकती है.

  • 09 Nov 2026 06:24 AM (IST)

    ठाणे में आग की घटना के बाद आज से रॉकेट पटाखों पर प्रतिबंध

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वागले एस्टेट स्थित रहेजा गार्डन परिसर की 17 मंजिला ‘कार्लाइल’ इमारत में रविवार रात करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई. आठवीं मंजिल पर लगी आग कुछ ही देर में 14वीं मंजिल तक फैल गई. ठाणे और मुंबई अग्निशमन दल की 10 से 15 गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद ठाणे के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने जिले में रॉकेट और हवा में आतिशबाजी करने वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. साथ ही अन्य पटाखे केवल खुले मैदानों में ही फोड़ने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं.

  • 09 Nov 2026 05:46 AM (IST)

    यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया : भारतीय दूतावास

    यमन के हुदैदाह और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वे सभी स्वदेश लौट रहे हैं. यमन स्थित भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में बताया, सभी नाविक सुरक्षित और स्वस्थ हैं तथा भारत लौट रहे हैं. दूतावास हमारे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मिले बहुमूल्य सहयोग और निरंतर समर्थन के लिए सभी संबंधित लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करता है.भारत ने कहा था कि यमनी तट के नजदीक एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुरक्षित निकाले गए 19 नाविकों में वे 14 लोग शामिल हैं या नहीं.

  • 09 Nov 2026 04:14 AM (IST)

    स्मॉग की चादर से ढका हुआ है दिल्ली

    दिल्ली: शहर स्मॉग की चादर से ढका हुआ है. ये तस्वीरें इंद्रलोक इलाके की हैं.

  • 09 Nov 2026 01:49 AM (IST)

    ठाणे के रहेजा गार्डन रिहायशी परिसर की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल पर लगी आग

    ठाणे के रहेजा गार्डन रिहायशी परिसर की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल पर आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे.

  • 09 Nov 2026 01:47 AM (IST)

    मुंबई के डोंगरी के हाजी कासम चॉल में एक गैरेज में लगी आग

    महाराष्ट्र के मुंबई के डोंगरी के हाजी कासम चॉल में एक गैरेज में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

  • 09 Nov 2026 12:29 AM (IST)

    नागपुर के ‘साई डायनामिक्स TVS’ शोरूम में भीषण आग लगी

    नागपुर के सावरकर नगर में, देव नगर चौक के पास स्थित ‘साई डायनामिक्स TVS’ शोरूम में भीषण आग लग गई। इस आग में कई दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए. बताया जा रहा है कि आग शोरूम के शेड में पटाखों की वजह से लगी और फिर परिसर के निचले हिस्से तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है.

  • 09 Nov 2026 12:27 AM (IST)

    नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में लगी आग

    दिल्ली: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में रात 8:33 बजे आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

  • 09 Nov 2026 12:04 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के छात्र को किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में जेएनयू के छात्र को गिरफ्तार किया.

  • 09 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    अमित शाह आज गुजरात में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 1,024 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

  • Prev Post
    Next Post