राजनीति से कर लें तौबा, सरकारी मुलाजिमों के लिए चुनाव आयोग ने खींची लक्ष्मण रेखा, रिटायर्ड पर भी रहेगी नजर
Raisina News Desk- नवंबर 10, 2026 05:30 PM IST
Election Commission News: चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही चुनाव आयोग ने सरकारी मुलाजिमों के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है. आयोग ने साफ कर दिया है कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बाद कोई भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि का हिस्सा नहीं बन सकते है. इतना ही नहीं, ऐसे रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी, जो किसी भी तरह से सरकार से जुड़े हुए हैं, उन पर भी आयोग की ये पाबंदियां लागू रहेंगी. चुनाव आयोग ने इस संबंध में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के दौरान राजनीतिक रूप से पूरी तरह तटस्थ रहने को कहा है.
आयोग ने चेतावनी दी है कि उसके निर्देशों की अनदेखी या किसी भी तरह का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा. संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों की जानकारी सभी संबंधित लोगों तक पहुंचाने और इनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनावी मौसम में सरकारी कुर्सी पर बैठे लोगों को पूरी तरह से राजनीति से दूरा रना होगा. रिटायरमेंट के बाद भी अभी अब मुलाजिम किसी भी राजनीतिक गतिविधि से नहीं जुड़ सकेंगे.