Share Market : प्री-ओपनिंग सेशन में दिखा दबाव, हरे निशान में खुलकर लाल पर पहुंचा बाजार

Share Market : प्री-ओपनिंग सेशन में दिखा दबाव, हरे निशान में खुलकर लाल पर पहुंचा बाजार

Share Market : शेयर बाजार में 12 नवंबर को दबाव के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हो सकती है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में पहले से ही लाल निशान दिख रहा है. आज सुबह भारत के तीसरे एक्सचेंज गिफ्ट निफ्टी पर भी 0.50 फीसदी की ग…और पढ़ें

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई सत्र से जारी तेजी का सिलसिला 12 नवंबर को भी बरकरार रहेगा या नहीं, निवेशक इसी इंतजार में बैठै हैं. इस बीच प्री-ओपनिंग सेशन में ही दबाव दिखने लगा है और बाजार हरे निशान पर खुलने के बाद लाल निशान पर चला गया. दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट से जैसे संकेत मिल रहे हैं, उससे साफ लगता है कि आज बाजार थोड़ा दबाव में ट्रेड करेगा. अमेरिकी बाजार में एनविडिया के शेयरों में आई बड़ी गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा और आज भारत का गिफ्ट निफ्टी भी करीब 0.50 फीसदी की गिरावट पर कारोबार करता दिख रहा है. इससे संकेत मिलता है कि आज बीएसई और एनएसई पर भी शुरुआती दबाव दिख सकता है.

November 12, 202609:01 IST

एनविडिया में 8.6 फीसदी गिरावट

अमेरिकी बाजार भले ही आज अच्छा कारोबार कर रहे हों, लेकिन अमेिरकी चिप मेकर कंपनी एनविडिया के शेयरों में आज 8.6 फीसदी की तगड़ी गिरावट दिख रही है. कंपनी के मार्केट कैप में भी करीब 5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है. एनविडिया के शेयरों पर यह दबाव इसलिए भी दिखा है, क्योंकि कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर पर जासूस महिलाओं के साथ अफेयर की खबरें सामने आई हैं.

November 12, 202608:59 IST

अमेरिकी बाजार में दिखी तेजी

अमेरिका के तीनों ही एक्सचेंज पर बढ़त दिख रही है. डाऊ जोंस 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेडिंग कर रहा है तो एसएंडपी 1.31 फीसदी के तगड़े उछाल पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा नैस्डैक पर भी आज 1.75 फीसदी का तगड़ा उछाल दिख रहा है. इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार में भी ट्रेडिंग हरे निशान पर हो सकती है शुरुआती दबाव के बाद.

Prev Post
Next Post