सीसीटीवी में क्रूरता: बाल पकड़ घसीटा, बर्बरता से पीटा, फिर काटा गला; बहन के देवर ने चेंजिंग रूम में इसलिए मारा

सीसीटीवी में क्रूरता: बाल पकड़ घसीटा, बर्बरता से पीटा, फिर काटा गला; बहन के देवर ने चेंजिंग रूम में इसलिए मारा



नई दिल्ली के मोती नगर में कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली 19 वर्षीय शबनम की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बहन के देवर सूरज को गिरफ्तार किया है। परिवार का आरोप है कि शादी से इन्कार करने पर सूरज ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 

इस बीच, शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में सूरज की बर्बरता सामने आई है। सीसीटीवी में सूरज बड़ी बेहरमी से शबनम को पीटता दिखाई दे रहा है। शनिवार रात हुई वारदात में वह दर्द से चीखती रही, बचने के लिए जमीन पर बैठ गई और खुद को बचाने की कोशिश करती रही, पर सूरज नहीं रुका। 





शबनम की मां संगीता देवी
– फोटो : वीडियो ग्रैब


बाल पकड़कर घसीटते हुए चेंजिंग रूम तक ले गया। फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया और फरार हो गया। रात नौ बजे शोरूम बंद करने के दौरान कर्मचारी चेंजिंग रूम की जांच करने पहुंचे, तो शबनम खून से लथपथ पड़ी थी। गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शबनम की मौसी
– फोटो : वीडियो ग्रैब


दिल्ली से भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से बाहर भागने की फिराक में था। तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद से उसे पटेल नगर से दबोचा गया। उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनके बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से संबंधों में खटास आ गई थी।


शबनम की हत्या के बाद गमगीन परिजन
– फोटो : वीडियो ग्रैब


बहन का देवर है सूरज, शादी से इन्कार करने पर मार डाला… पिछले साल बुरी तरह की थी पिटाई

शबनम के परिवार में माता-पिता, तीन भाई और तीन बहनें हैं। शबनम की दो बड़ी बहनों काजल और पूनम की शादी सूरज के भाइयों से हुई है। मां संगीता देवी ने बताया कि शबनम ने उन्हें बताया था कि सूरज ने उससे शादी नहीं करने पर उसे या उसके भाई को मारने की धमकी दी है।


पड़ोसी
– फोटो : वीडियो ग्रैब


भाई अर्जुन ने बताया कि पिछले साल सूरज ने शबनम की बुरी तरह पिटाई की थी, जिससे उसकी एक आंख काली पड़ गई थी। चेहरे से खून निकल रहा था। मोती नगर थाने में केस भी किया था। मामला कोर्ट में पहुंचा तो सूरज के परिवार ने दोनों बहनों से मारपीट शुरू कर दी। तब पांच महीने पहले यह शिकायत वापस ले ली गई थी। मामले में पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच रही है।


Prev Post
Next Post