कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता… ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर निशाना

कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता… ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की. इसके साथ उन्होंने लिखा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इन तीनों नेताओं के साथ एक ही मेज पर बैठे होते. राहुल ने तंज कसते हुए कहा, ‘समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता.’

राहुल गांधी की यह टिप्पणी तीनों देशों के नेताओं की मुलाकात के बाद आई. ये नेता 19 नवंबर को चीन के शहर शेनझेन में मिले थे. इस बैठक को ‘G3’ कहा जा रहा है. इसका मतलब दुनिया की तीन बड़ी ताकतों का एक साथ आना है.

राहुल गांधी ने मोदी पर क्यों उठाए सवाल?

राहुल गांधी के बयान को प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर निशाना माना जा रहा है. उनका कहना है कि मौजूदा सरकार के दौरान भारत को दुनिया के बड़े देशों के बीच वह जगह नहीं मिल रही है, जो मिलनी चाहिए. राहुल का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी समझौता करने वाली नीति अपना रहे हैं.

राहुल इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने बैठकर बहस करने की चुनौती दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि दोनों नेता एक मेज पर बैठकर एक-दूसरे से सवाल पूछें. वहीं, भाजपा नेताओं ने उनकी इस चुनौती को खारिज करते हुए कहा था कि राहुल गांधी को अपने सवाल संसद में उठाने चाहिए.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Prev Post
Next Post