पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, नेपाली PM ने दिया अनमोल उपहार, भगवान शिव से कनेक्शन
Raisina News Desk- नवंबर 23, 2026 12:23 PM IST
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय दौरे पर भारत आए. उनका यह राजकीय दौरा एक खास अंदाज में शुरू हुआ. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में नेपाल के प्रधानमंत्री का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया. यह स्वागत भारत और नेपाल के बीच गहरी आत्मीयता, विशेष गर्मजोशी और सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतीक रहा. इसके बाद शाह राजघाट के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने गांधी स्मारक का दौरा करने के बाद विजिटर बुक में दिल छू लेने वाली बात लिखी. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने एक दूसरे को उपहार में अनमोल चीजें दीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को त्रिवेणी से लाया गया पवित्र गंगाजल भेंट किया. जबकि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पीएम मोदी को पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर का रुद्राक्ष और चंदन भेंट किया.
महात्मा गांधी के आदर्शों का सम्मान: बालेन शाह
शाह ने लिखा, ‘मैं गहरी ईमानदारी, आपसी सम्मान और अटूट विश्वास के साथ दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की नेपाल की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूं.’
पीएम मोदी और राष्ट्रपति को भेंट करेंगे दो अमूल्य मूर्तियां
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र बालेन शाह अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दो ऐसी मूर्तियां भेंट करने जा रहे हैं, जो दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती हैं.
यह कदम नेपाल के पिछले प्रधानमंत्रियों की ओर से दिए जाने वाले पारंपरिक उपहारों से अलग होगा.
अब तक नेपाल के प्रधानमंत्रियों की भारत यात्रा के दौरान पारंपरिक रूप से पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति उपहार में देने का चलन रहा है.
लेकिन बालेन शाह ने ऐसे उपहार चुने हैं, जो भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को रेखांकित करते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे रातो मच्छिन्द्रनाथ की मूर्ति
बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रातो मच्छिन्द्रनाथ की मूर्ति भेंट करेंगे. यह देवता नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से गहराई से जुड़े हैं और काठमांडू घाटी में प्रमुख आराध्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं.