पावर गेम में दिखा ताकत का ट्रेलर… ग्लोबल रैंकिंग में टॉप थ्री में भारत, टॉप 2 में पीएम मोदी; लिस्ट में ट्रंप, पाकिस्तान कहां?
Raisina News Desk- नवंबर 24, 2026 04:12 AM IST
इकॉनमी हो या विदेश नीति हो, दोनों ही मोर्चे पर पीएम मोदी ने धुआं-धुआं कर रखा है. ग्लोबल रैंकिंग में भारत का डंका बज रहा है. डिप्लोमेसी में दुनिया भारत की ताकत मान रही है. भारत को डेड इकॉनमी कहने वाले ट्रंप भारत की इकॉनमिक ग्रोथ देखकर हैरान है. यूरोप भारत की ताकत का लोहा मान रहा है. पुतिन जमकर तारीफ कर रहे हैं. विदेश नीति में भारत एक साथ चीन, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान…सबसे डील कर रहा है और ये सब तब हो रहा है जब अमेरिका में राहुल गांधी भारत में इकॉनमी को डिजास्टर बता रहे थे. विदेश नीति का मजाक उड़ा रहे थे. ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की मीटिंग का टेबल दिखाकर पूछ रहे थे इसमें भारत कहां है, आज राहुल गांधी को तगड़ा जवाब मिल गया है. क्योंकि ऐसी ग्लोबल रिपोर्ट आ गई है जो ये बता रही कि ताकतवर देशों में भारत टॉप थ्री में है. ताकतवर नेताओं की लिस्ट में पीएम मोदी टॉप 2 में हैं. इकॉनमी से लेकर डिफेंस और डिप्लोमेसी तक सबमें… पीएम मोदी का रिपोर्ट कार्ड आ गया है.
पीएम मोदी इस वक्त धुआंधार पारी खेल रहे हैं. चाहे वो इकॉनमी का मोर्चा हो या डिप्लोमेसी की बात हो या फिर डिफेंस की बात हो. पीएम मोदी ने ऐसे ऐसे काम निपटा रहे हैं जिससे भारत का डंका भी बज रहा है और मोदी विरोधियों के सारे एजेंडे भी ध्वस्त हो रहे हैं.
यानी दुनिया के बड़े बड़े थिंक टैंक मान रहे हैं कि इकॉनमी से लेकर डिप्लोमेसी तक भारत एक मेजर पावर है. भारत का दबदबा है. चीन और अमेरिका के बाद भारत का ही नंबर है.
इस रैकिंग में किसी देश का कूटनीतिक में कितना प्रभाव है, संकट के वक्त उसकी कैसी तैयारी है. कितना वो किसी दूसरे देश पर निर्भर है. उसकी आर्थिक क्षमता क्या है ये सब देखा जाता है.
यानी इधर राहुल गांधी पीएम मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठा रहे थे. ये आरोप लगा रहे थे कि अमेरिका ईरान यु्द्ध में डील करवाकर पाकिस्तान ने बाजी मार ली लेकिन दूसरी तरफ ग्लोबल थिंक टैंक की रैंकिंग में भारत को सबसे ज्यादा स्कोर कूटनीतिक प्रभाव के मामले में मिल रहा है रिपोर्ट कह रही है कि जब इस कैटेगिरी में ज्यादातर देशों का स्कोर गिरा है. तब भी भारत का स्कोर स्थिर रहा है.
इसकी तरह Cultural Influence की कैटेगिरी में भारत का स्कोर पिछले साल के मुकाबले 2.3 प्वाइंट बढ़ा है और ये सब तब हो रहा है जब पीएम मोदी की पहल पर हाल ही में SCO देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर पहली बैठक हुई है.
Desh Ki Pathshala: पावर गेम में दिखा ताकत का ट्रेलर…ग्लोबल रैंकिंग में टॉप थ्री में भारत, टॉप 2 में पीएम मोदी…लिस्ट में ट्रंप, पाकिस्तान कहां?| Arpita Aarya
#DeshKiPathshala #News18IndiaDeshKiPathshala | @ARPITAARYA https://t.co/IF23mTbdyp