CM विजय की पार्टी के MLA विग्नेश पर उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, पूछताछ के लिए पुलिस ने जारी किया समन

CM विजय की पार्टी के MLA विग्नेश पर उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, पूछताछ के लिए पुलिस ने जारी किया समन

TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश को पुलिस ने समन जारी किया है. उन्हें उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. यह केस एक महिला जिलाधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है. पुलिस ने आज उनके आवास पर समन सौंपा.

कल्लाकुरिची: तमिलनाडु में सत्तारुढ़ पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के विधायक सी अरुल विग्नेश को पुलिस ने उत्पीड़न की शिकायत पर समन जारी किया है. पुलिस ने विधायक विग्नेश को मामले में पूछताछ के लिए पेश होने का भी निर्देश दिया है.

दरअसल, एक महिला आईएएस अधिकारी ने 23 नवंबर को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने विधायक पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया था, इसके बाद कल्लाकुरिची के महिला पुलिस थाने में 5 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बता दें कि विग्नेश राज्य के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके की तरफ से कल्लाकुरिची विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.

मद्रास HC के हस्तक्षेप पर MLA विग्नेश पर हुई कार्रवाई
रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई 24 नवंबर को मद्रास हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद की गई है. एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति वी लक्ष्मीनारायणन ने राज्य सरकार को किसी भी व्यक्ति को संरक्षण देने के प्रति आगाह किया और किसी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में जांच कराने का आदेश दिया.

महिला SP कर रही हैं मामले की जांच
राज्य के लोक अभियोजक आर जॉन सत्यन ने कोर्ट को बताया कि तिरुपुर की पुलिस अधीक्षक सृष्टि सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) एन कामिनी जांच की निगरानी करेंगी.

मामले में विग्नेशन ने दी प्रतिक्रिया
न्यायाधीश ने राज्य सरकार को स्वतंत्र सदस्यों वाली एक आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) गठित करने का भी निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर के लिए स्थगित कर दी. विग्नेश ने इससे पहले आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें अपनी और सत्तारूढ़ पार्टी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से फैलाई गई ‘‘फर्जी खबर’’ करार दिया था.

Prev Post
Next Post