354 पर पहुंचा एनडीए और 358 की जरूरत, क्या राहुल के दोस्त पलटकर 30 नवंबर को पीएम मोदी का बिल पास कराएंगे?
Raisina News Desk- नवंबर 28, 2026 02:21 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी करें, उसका विरोध तो विपक्ष को करना ही होता है लेकिन 30 नवंबर के संसद सत्र को लेकर विपक्ष एकदम ही पैनिक मोड में आ गया है. मीटिंग पर मीटिंग्स हो रही हैं. अपनी अपनी डिमांड्स रखी जा रही हैं और गजब गजब के बयान आ रहे हैं. कोई तो ऐसा माहौल बना रहा है जैसे इधर परिसीमन बिल पास हुआ और उधर मोदी कभी चुनाव ही नहीं हारेंगे. कोई कह रहा है कि डीलिमिटेशन बिल लाकर मोदी का प्लान भारत को हिंदू राष्ट्र बना देने का है. कोई कह रहा है कि मोदी और बीजेपी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल करने जा रहे हैं. कोई कह रहा कि अब मनमर्जी का जज बनाने लग जाएंगे मोदी. मतलब जितने मुंह उतनी बातें. लेकिन आज पाठशाला में इन सारे दावों की सच्चाई आपको बताउंगा क्योंकि जो मोदी करने जा रहे हैं वो साधारण काम नहीं है.
अगले 7 दिनों में नरेंद्र मोदी वो करने जा रहे हैं जो करीब 50 साल से कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया. नरेंद्र मोदी वो मुश्किल काम निपटाने जा रहे हैं जिस हाथ लगाने का मतलब ही पूरे देश में एक सियासी विवाद खड़ा कर देना है. लेकिन मोदी जब काम कर लेने की ठान लेते हैं तो वो सियासी हंगामे और अड़चनों का लोड नहीं लेते. आर्टिकल 370 हटाना हो, राम मंदिर बनाना हो, तीन तलाक पर कानून लाना हो, नोटबंदी करना हो. पीएम मोदी के कितने ही ऐसे फैसले हैं जो दिखाते हैं कि उनका हिसाब क्लीयर है, करना है तो करना है और परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल इसी कड़ी का अगला पड़ाव है.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद इंडी वालों का जोश हाई था
आज दिनभर विपक्ष की मीटिंग्स में क्या हुआ है. राहुल गांधी के किन दोस्तों के पलटी मारकर पीएम मोदी के पाले में आ जाने की खबरें हैं. क्या कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी ये बिल पास करा लेंगे. राहुल, केजरीवाल और अखिलेश इस बिल को रोकने के लिए क्या प्लानिंग कर रहे हैं. अप्रैल में जब मोदी सरकार परिसीमन बिल पर नंबर गेम में हार गई थी तो इंडी वालों ने खूब माहौल बनाया था. संसद में पीएम मोदी को हराकर इंडी वाले खूब उछल रहे थे. फिर जुलाई में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद इंडी का जोश और हाई हो गया. लेकिन दिवाली आते आते पीएम मोदी ने इंडी और उसके इकोसिस्टम का ऐसा दिवाला निकाला की आज की डेट में पूरी बाजी पलटी दिखाई दे रही है.
अब इंडी वालों में मचा हुआ है हड़कंप
नरेंद्र मोदी संसद में जो करने वाले हैं उसे लेकर इंडी में हड़कंप मचा हुआ है. देश में राजनीति हलचल बहुत बढ़ गई है. मीटिंग पर मीटिंग हो रही है. बयान जारी हो रहे हैं. कौन किसके साथ हैं, कौन किसके खिलाफ हैं इसका अंदाजा लगाया जा रहा है, नंबर गेम में NDA आगे हैं या इंडी वाले इसका गुणा गणित चल रहा है. संसद का सत्र शुरू होने से पीएम मोदी ने आज अपना होमवर्क पूरा किया है. मोदी कैबिनेट की मीटिंग हुई. जिसमें ये क्लीयर हो गया है कि सरकार परिसीमन बिल के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है. दूसरी तरफ आज कांग्रेस ने भी मीटिंग की है. जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हुई है.
पीएम मोदी गेम सेट कर चुके हैं
इसके अलावा आज दिल्ली में बीजेपी भी बड़ी बैठक हो रही है जिसमें सारे नेता पहुंच रहे हैं, दो दिनों तक बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हो रही है. इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह सब मौजूद है. यानी पीएम मोदी अपना गेम सेट कर चुके हैं. वो अब संगठन के तौर पर बीजेपी की आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं.
इन सबके अलावा
– कल कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर इंडी गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी
– कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 29 नवंबर को सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
– कल सुबह 10 बजे DMK ने भी अपनी मीटिंग बुलाई है
– NCP-SP ने सभी सांसदों को संसद में मौजूद रहने के लिए व्हीप जारी कर दिया है
ये सब घमासान इसलिए मचा हुआ है कि परिसीमन बिल को लेकर नंबर की लड़ाई चल रही है. NDA अपनी कोशिश में लगा है और इंडी वाले अपनी कोशिश में . जीतेगा कौन ये कुछ दलों के रुख पर निर्भर करेगा ये दल कौन कौन से हैं.
– पहले नंबर पर DMK हैं जिसके लोकसभा में 22 सांसद हैं
– दूसरे नंबर पर शरद पवार की पार्टी है जिसके 8 सांसद हैं
– इसके अलावा YSRCP है, जिसके 4 सांसद हैं
– सूत्रों से खबर है कि कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने भी यही कहा है कि
– हम तो संसद में तगड़े तरीके से लड़ेंगे जैसे पहले लड़े थे
– लेकिन बहुत कुछ DMK और शरद पवार और कुछ अन्य पार्टियों पर निर्भर करेगा
बीजेपी की सबसे बड़ी भूल: अखिलेश
यानी राहुल गांधी भी मान रहे हैं कि अब उनके हाथ में कुछ नहीं है. लेकिन ये सब तो कांग्रेस का ही किया धरा है. DMK का साथ तो कांग्रेस ने ही छोड़ा है. इसी तरह अखिलेश यादव भी सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि परिसीमन’ भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा. यानी अखिलेश यादव भी मान रहे हैं कि परिसीमन बिल पास होने वाले हैं. अखिलेश यादव कह रहे हैं कि ये बीजेपी की सबसे बड़ी भूल साबित होगा. अगर ऐसा तो ये तो अखिलेश यादव के लिए ही अच्छा है कि उनके प्रतिद्वंदी बड़ी गलती कह रहे हैं. लेकिन अखिलेश यादव की धड़कनें इसलिए भी बड़ी हुई है क्योंकि उनको लग रहा है कि परिसीमन के जरिए लोकसभा में ऐसा नक्शा बना देगी कि कोई और दूसरा जीत ना पाए.
इंडी वाले परिसीमन को लेकर डरा रहे हैं
जनगणना आज के जनगणना के हिसाब से कोई फैसला सरकार ले 2011 का गुप्त अपंजीकृत एक रंगी लोगों ने कोई नक्शा बनाया है, पूरे देश के लोकसभा का कि ऐसा नक्शा बना दो के खुद ही जीते कोई दूसरा ना जीत पाए. वो भी 2011 की जनगणना से. इसलिए समाजवादी पार्टी और बहुत सारे विपक्षी दल परिसीमन के पक्ष में नहीं है. आप सोचिए ये किस तरह की बातें कर रहे हैं. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को ही आप सुन लीजिए..वो कह रहे हैं कि इस तरह तो बीजेपी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना पूरा कर लेगी. इंडी वाले पूरा जोर लगा रहे हैं. परिसीमन को लेकर डरा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद इंडी में शामिल दल इस बिल पर पीएम मोदी का साथ देने की बात कर रहे हैं.
सुप्रिया सुले बिल का विरोध नहीं कर रही
शरद पवार की एनसीपी कल से परिसीमन पर पॉजिटिव रुख दिखा रही है. सुप्रिया सुले कह रही हैं कि एक बार बिल हाथ में आ जाएगा तो देखेंगे, तो वहीं उनकी ही पार्टी के जितेंद्र आव्हाड़ कह रहे हैं कि पार्टी परिसीमन बिल का समर्थन करेगी. सुप्रिया सुले बिल का विरोध नहीं कर रही हैं. जितेंद्र अव्हाण समर्थन की बात कर रहे हैं. यानी शरद पवार की पार्टी सेट हो गई है ऐसा लग रहा है. शरद पवार का इस बिल पर मोदी सरकार के साथ जाना इंडी के लिए बड़ा झटका होगा. जबकि अप्रैल में पवार की पार्टी ने इंडी का साथ दिया था इसलिए कांग्रेस को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि शरद पवार की पार्टी पीएम मोदी का साथ देगी
– सूत्रों से खबर है कि कांग्रेस ने कहा कि वो सुप्रिया सुले से सुनना चाहते हैं कि पार्टी का फैसला क्या है
– क्योंकि सुप्रिया सुले ही उनसे बात करती आई हैं,
– सूत्रों के मुताबिक अगर शरद पवार की NCP बिल के पक्ष में वोट करेगी तो उसे इंडी ब्लॉक से बाहर माना जाएगा
हालांकि कांग्रेस इसी उम्मीद में है कि कल इंडी की बैठक में पवार की पार्टी से कोई ना कोई जरूर आएगा. दावा है कि पवार की पार्टी ने इस पर भरोसा दिया है. शरद पवार किसके साथ जाएंगे? इंडी गठबंधन के नेताओँ की बातों से लग रहा है जैसे वो मान चुके हैं कि सरकार परिसीमन बिल पास करवा लेगी. संजय राउत बोल रहे हैं कि जो इस बिल का सपोर्ट करेगा वो गद्दार होगा.
आम आदमी पार्टी किसके साथ?
संजय सिंह बोल रहे हैं जो पार्टियां इसका सपोर्ट कर रही है इतिहास उनको माफ नहीं करेगा. शशि थरूर एक तरह से मान रहे हैं कि डीएमके बिल का सपोर्ट करने वाली है. अखिलेश यादव कह रहे हैं कि परिसीमन बिल बीजेपी की सबसे बड़ी भूल साबित होगा. संजत राउत और संजय सिंह का बयान इसलिए अहम है क्योंकि सोशल मीडिया पर कल ऐसी खबरें चल रही थी कि आम आदमी पार्टी बिल का समर्थन कर सकती है, उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी साथ आ सकती है. लेकिन संजय राउत और संजय सिंह खुलकर बिल के विरोध में हैं.
पीएम के 25 साल के सार्वजनिक जीवन में सबसे बड़ा मौका
इधर इंडी वालों की हालत खराब है. दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी उस बिल को संसद से पास करवाने वाले हैं जो उनके 25 साल के सार्वजनिक करियर के सबसे बड़े मौकों में से एक होगा. जिस प्लानिंग में नरेंद्र मोदी लगे हैं अगर वो पूरा हो गया तो देश के इतिहास में उनकी पहचान उस प्रधानमंत्री के रूप में हो जाएगी जिसने आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए एक बड़े काम को निपटा दिया.
– आप देखिए कि 70 के दशक में आखिरी बार जनसंख्या के आधार पर देश में लोकसभा और विधानसभा की सीटें बढ़ी थी उसके बाद इसे फ्रीज कर दिया गया था
– अब नरेंद्र मोदी परिसीमन बिल लेकर आ रहे हैं, वो पास हुआ तो करीब 50 साल बाद ये काम भी आगे बढ़ेगा. संसद और राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ेगी
– इसकी के साथ पिछले करीब 30 साल से देश की महिलाएं यहीं सुनती आ रही हैं कि संसद और विधानसभा में उन्हें आरक्षण मिलेगा ये काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है
– इस काम को भी नरेंद्र मोदी पूरा करने की तैयारी में लग गए हैं. अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो संसद से लेकर विधानसभा तक 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी
लेकिन ये काम आसान नहीं है. क्योंकि पिछली बार अप्रैल में जब विशेष सत्र बुलाया था तब NDA के पास 50 से 60 सीटें कम पड़ गई थी. ये बड़ा अंतर है. लेकिन तब भी नरेंद्र मोदी ने हार नहीं मानी थी तब नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भले ही हमारे पास संख्या बल नहीं है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम हार गए ..अभी आगे और मौके हैं. यानी पीएम मोदी ने उसी वक्त ये हिंट दे दिया था कि परिसीमन के साथ महिला आरक्षण बिल लागू होकर रहेगा.
परिसीमन पर डीएमके की 3 शर्तें
परिसीमन बिल पास होगा या नहीं. ये बहुत कुछ DMK के रुख पर भी निर्भर करेगा. डीएमके इस से पहले परिसीमन बिल का विरोध करती रही है. पिछली बार बिल के विरोध में वोट भी किया था. लेकिन इस बार डीएमके ने परिसीमन बिल को लेकर 3 शर्तें रख दी हैं.
– DMK ने परिसीमन बिल पर समर्थन के लिए तीन शर्तें रख दी हैं
– परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने पर 25 साल तक फ्रीज लगे
– राज्यों में लोकसभा की कुल सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी की जाए
– लोकसभा में राज्यों का मौजूदा प्रतिनिधित्व अनुपात जैसा है वैसा रखा जाए
– जैसे लोकसभा में तमिलनाडु की सीटों का अनुपात 7.18% है उसे ना छेड़ा जाए
DMK इन बातों को परिसीमन बिल में लिखित में चाह रही है. इधर DMK ने अपनी शर्तें रख दी, उधर आज मोदी कैबिनेट में परिसीमन बिल की जो डिटेल सामने आ रही है. उससे तो यही लग रहा कि सरकार ने DMK की शर्तें पूरी कर दी हैं. कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण को लागू करने और परिसीमन की प्रक्रिया को पूरी करने से जुड़े संविधान संशोधन बिल को मंजूरी दे दी गई है. परिसमीन बिल का जो मसौदा फाइनल हुआ है सूत्रों के मुताबिक सभी राज्यों में एक समान 50 फीसदी सीट बढ़ाने के प्रावधान को मंज़ूरी दे दी गई है
अगले 25 साल तक कोई परिसीमन नहीं
लोकसभा में 50% सीटों की बढ़ोतरी वाले संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई. लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं. 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी. यानी 272 सीटें बढ़ेंगी, बढ़ी हुई सीटों के साथ ही महिला आरक्षण को लागू किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक बिल में ये भी प्रावधान है कि अभी जो परिसीमन होगा उसके बाद में अगले 25 साल तक कोई परिसीमन नहीं किया जाएगा. यानी 2051 तक ये फ्रीज रहेगा, उसके बाद 2051 में जो Census होगा उसके बाद परिसीमन का रास्ता फिर से खुल सकता है! सूत्रों के मुताबिक बिल में ये भी प्रावधान है कि अभी जो लोकसभा में राज्यों की सीटों की जो भागीदारी है उसके अनुपात में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी 50 प्रतिशत सीटें हर राज्य की बढ़ेगी, और राज्यों की भागीदारी का जो मौजूदा अनुपात है वो भी नहीं बदलेगा. ये दो मुद्दे हैं जिसे लेकर साउथ के राज्यों का चिंता थी जिसे मोदी सरकार दूर करने वाली है. और इसलिए ये कहा जा रहा है कि क्या अब DMK का मामला सेट माना जाए. इसके मुताबिक लोकसभा में राज्यों से निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या 530 से बढ़ाकर 815 और केंद्र शासित प्रदेशों की 20 से बढ़ाकर 35 करने का प्रस्ताव.
– राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव.
– लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में मौजूदा सीटों की संख्या के मुकाबले 50% सीटें बढ़ाने का प्रावधान.
– सीटों के आवंटन और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की व्यवस्था वर्ष 2051 तक जारी रखने का प्रावधान.
– महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटों का आरक्षण, नए परिसीमन के बाद लागू होगा
DMK, शरद पवार की पार्टी बिल के साथ जा सकती है, ऐसी संभावना दिख रही है, अब इन बदली हुई परिस्थितियों में नंबर गेम क्या रहने वाले हैं वो आपको बताते हैं. दरअसल, लोकसभा में 3 सीट खाली हैं, जो हमने आपको कल ही बताया था. इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के श्रीनगर के सांसद इस्तीफा दे चुके हैं, ममता बनर्जी की पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मॉनसून सेशन के लिए निलंबित हैं. अमृतपाल और इंजीनियर राशिद जेल में हैं यानी संसद में चार सांसद और कम हो गए हैं
अब आप लोकसभा का गणित देखिए
कुल सीट – 536
स्पेशल मेजोरिटी – 358
NDA – 320 (TMC के बागी सांसदों को मिलाकर)
========================
DMK – 22
YSRCP – 4
एनसीपी SP – 8
कुल = 34
वॉकआउट का गणित
यानी 358 की जरूरत है और NDA अभी 354 मैनेज करती दिख रही है. एक बात ये भी समझनी होगी कि अगर कुछ दल संसद से वॉकआउट कर देते हैं तो क्या होगा. हमने आपको कल भी बताया था कि संसद में वोटिंग सदन में मौजूद संख्याबल के आधार पर होती है तो वॉकआउट के हिसाब से कुल संख्या भी कम होगी और स्पेशल मेजोरिटी का आंकड़ा भी और बीजेपी के कुछ नेता ये भी दावा कर रहे हैं कि सपा वॉकआउट कर देगी, इस केस में क्या होगा वो भी आपको बताता हूं.
– अगर सपा लोकसभा से वाकआउट करती है तो
– कुल सांसदों की संख्या 536 से कम होकर 499 पर जाएगी
– इसी तरह स्पेशल मेजोरिटी जो 358 है वो कम होकर 333 पर जाएगी
अगर कोई पार्टी वॉकआउट कर देगी तो क्या होगा. एक बात ये भी समझनी होगी कि अगर कुछ दल संसद से वॉकआउट कर देते हैं तो क्या होगा. हमने आपको कल भी बताया था कि संसद में वोटिंग सदन में मौजूद संख्याबल के आधार पर होती है तो वॉकआउट के हिसाब से कुल संख्या भी कम होगी और स्पेशल मेजोरिटी का आंकड़ा भी और बीजेपी के कुछ नेता ये भी दावा कर रहे हैं कि सपा वॉकआउट कर देगी, इस केस में क्या होगा वो भी आपको बताता हूं
– अगर सपा लोकसभा से वाकआउट करती है तो
– कुल सांसदों की संख्या 536 से कम होकर 499 पर जाएगी
– इसी तरह स्पेशल मेजोरिटी जो 358 है वो कम होकर 333 पर जाएगी