Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: इंडिया गठबंधन की बैठक आज, परिसीमन बिल पर बनेगी रणनीति

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: इंडिया गठबंधन की बैठक आज, परिसीमन बिल पर बनेगी रणनीति
  • 28 Nov 2026 02:57 AM (IST)

    अनंत अंबानी मथुरा में पवित्र गोवर्धन परिक्रमा पूरी करने के बाद हुए रवाना

    उत्तर प्रदेश: रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी मथुरा में पवित्र गोवर्धन परिक्रमा पूरी करने के बाद रवाना हुए.

  • 28 Nov 2026 02:46 AM (IST)

    डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन नई दिल्ली पहुंचे

    डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन नई दिल्ली पहुंचे.विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, वे हमारी ‘ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ 5वीं भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

  • 28 Nov 2026 02:12 AM (IST)

    ‘दीपाथून’ पर पारंपरिक दीपक जलाने से पहले CRPF तैनात

    तमिलनाडु: तिरुपरनकुंद्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) इलाके में सुरक्षा और निगरानी का काम संभाल रहा है.यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें आज ‘दीपाथून’ (Deepathoon) पर पारंपरिक दीपक जलाने और वहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को तैनात करने का निर्देश दिया गया था. कोर्ट ने यह भी कहा है कि दीपक को दरगाह से कम से कम 50 मीटर दूर जलाया जाए. साथ ही, पुलिस को दरगाह और उसके परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

  • 28 Nov 2026 01:24 AM (IST)

    अनंत अंबानी ने की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा

    मथुरा में पवित्र गोवर्धन परिक्रमा करते हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि मैं अभी गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर रहा हूं. मेरे दादा-दादी, माता-पिता और वास्तव में सभी वैष्णवों और हिंदुओं के लिए, गिरिराज पर्वत एक अत्यंत पवित्र भूमि है. यह श्रीनाथजी की जन्मस्थली है; यहीं पर श्री कृष्ण ने सात दिनों तक अपने हाथों से इस पर्वत को उठाए रखा था. मेरी लंबे समय से गहरी इच्छा थी कि मैं यहां आऊं, यह परिक्रमा करूं और अपने हृदय को श्री कृष्ण से जोड़ूं. मैं पूरी श्रद्धा के साथ यहां आया हूं.

  • 28 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में आज पुनर्मतदान

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पटियाला नगर निगम के 60 में से 30 वार्डों में शनिवारको पुनर्मतदान होने जा रहा है. प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और 123 पोलिंग बूथों पर EVM मशीनों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 65 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनावों के नतीजे 2 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

  • 28 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नौसेना के युवा अधिकारियों की परेड में होंगी शामिल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल के कन्नूर स्थित एझिमाला में इंडियन नेवल एकेडमी की ऑटम टर्म-2026 की पासिंग आउट परेड (POP) में शामिल होंगी. राष्ट्रपति इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी.

  • 28 Nov 2026 12:01 AM (IST)

    काशी तमिल संगमम 5.0 का आज आगाज, उपराष्ट्रपति और CM योगी करेंगे उद्घाटन

    वाराणसी के नमो घाट पर आज काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन होगा. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समारोह में शामिल होंगे.

  • 28 Nov 2026 12:01 AM (IST)

    आज ‘समर्थ भारत, समृद्ध भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे मोहन भागवत

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज PHDCCI की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम का विषय ‘समर्थ भारत, समृद्ध भारत: द रोल ऑफ इंडस्ट्री इन नेशन बिल्डिंग’ है.

  • 28 Nov 2026 12:01 AM (IST)

    BJP की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का आज दूसरा दिन, चुनावी रणनीति पर मंथन

    नई दिल्ली के पूसा परिसर में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक आज भी जारी रहेगी. बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ साल 2027 के चुनावी रोडमैप और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जा रही है.

  • 28 Nov 2026 12:00 AM (IST)

    संसद में परिसीमन बिल पर घेराबंदी की तैयारी, आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के दल

    संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर आज सुबह 11:30 बजे INDIA गठबंधन की बैठक होगी. बैठक में विधेयक के खिलाफ विपक्ष की रणनीति और संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

  • Prev Post
    Next Post