अभिजीत दीपके और CJP पर सोनम वांगचुक का दावा- उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं

नई दिल्ली:

लद्दाख के शिक्षाविद् और पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक पोडकॉस्ट में कहा कि अगर ऐसा कहा जाए कि अभिजीत दीपके एक राजनीतिक महत्वाकांक्षा के साथ काम कर रहे हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा.

वांगचुक ने कहा कि शुरू में लोग भी मुझसे कहते थे कि ये तो राजनीतिक दल से आए हैं, आम आदमी पार्टी से आए हैं, लेकिन मैं उसका ज्यादा इशू नहीं बनाता हूं कि किसी के अतीत में क्या हुआ है. किसी पार्टी से जुड़ा होना, मुझे गलत नहीं लगता है.

उन्होंने कहा कि जहां तक बात राजनीतिक महत्वाकांक्षा की है तो मैं ये सोचता हूं कि इनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है, मैंने काफी परख की. राजनीतिक महत्वाकांक्षा होना कोई गलत बात भी नहीं है. हालांकि उन्होंने खुद कोई ऐसी बात नहीं कही है, लेकिन मुझे अपने अनुभव से ऐसा लगता है.

वहीं यूएस, पाकिस्तान और बांग्लादेश से सीजेपी के फॉलोअर्स होने के सवाल पर सोनम वांगचुक ने कहा कि लद्दाख प्रशासन ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश से फॉलोअर्स होने को लेकर आगाह किया था. लेकिन जब मैंने उनका डेटा एनालिसिस किया तो पता चला कि उनके 94 फीसदी फॉलोअर्स भारत से हैं. बाकी 6 प्रतिशत विदेशों से हैं. ये आंकड़ा अगर 70 और 30 फीसदी का होता तो शायद मैं सपोर्ट करने को लेकर सोचने पर मजबूर होता.

वांगचुक ने कहा कि मैंने उनका समर्थन किया और कहा कि जब आप दिल्ली में उतरेंगे, मैं उस दिन आऊंगा और अगर आपको गिरफ्तार किया जाता है तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा. ये भी मैंने एक तरह का कवर दिया था.

इसे भी पढ़ें: ‘मैं चाहता था राहुल गांधी मेरा अनशन खत्म करवाएं’, सोनम वांगचुक का बड़ा खुलासा

इसे भी पढ़ें: आमिर खान को सोनम वांगचुक ने कहा गजनी, पहली मुलाकात के बारे में बताकर खोली एक्टर की पोल


Prev Post
Next Post