ऋषिकेश, हरिद्वार से पौड़ी-अल्मोड़ा तक घूमना सस्ता होगा, उत्तराखंड में बसों का किराया घटा, चेक करें लिस्ट

देहरादून:

देहरादून से हरिद्वार के बस सफर में अब किराए में 40 रुपए तक की बचत होगी. क्योंकि उत्तराखंड रोडवेज ने 1 अगस्त से बसों का किराया सस्ता कर दिया है. मॉनसून सीजन में बसों में घटती सवारियों को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने यह फैसला किया है. बसों के किराए पर विशेष छूट योजना लागू कर दी है, ग्रुप बुकिंग पर भी 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यह योजना आगामी 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. ऐसे में यह फैसला यात्रियों के लिए राहत वाला है. अगर कोई यात्री एक साथ आने जाने का टिकट बुक कराते हैं तो उसमें उन्हें ज्यादा छूट मिल जाएगी. 

आने-जाने का टिकट पर 20 प्रतिशत की बचत

उत्तराखंड रोडवेज ने राउंड ट्रिप पर 20 प्रतिशत की छूट दी है. अगर आप देहरादून से हरिद्वार का आने और जाने का टिकट बुक कराते हैं तो इसके लिए 40 रुपए बचेंगे. पहले हरिद्वार से देहरादून का एक तरफ का किराया 200 रुपए होता था. लेकिन अब किराया 180 रुपए होगा. ऐसे में आने जाने का किराया पहले 400 रुपए होता था, लेकिन अब 360 रुपए होगा और इस तरह से 40 रुपए की बचत होगी. 

उत्तराखंड में ग्रुप बुकिंग पर 15 प्रतिशत की बचत

उत्तराखंड रोडवेज ने ग्रुप बुकिंग पर भी 15 प्रतिशत की छूट दी गई है. ऐसे में तीर्थयात्रा करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पौड़ी रूटों पर नियमति आने जाने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. जबकि वीकेंड पर ट्रिप करने का प्लान बनाने वालों को भी आसानी होगी. उत्तराखंड परिवहन विभाग ने यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं. क्योंकि परिवहन निगम का मानना है कि इससे यात्रियों की संख्या बढ़ने और निगम की आय बढ़ने की संभावना है. 

उत्तराखंड में घटी यात्रियों की संख्या 

उत्तराखंड परिवहन विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मॉनसून के सीजन में यात्रियों की संख्या में गिरावट आती है. उत्तराखंड में जून के महीने तक हर दिन 1.5 लाख यात्री बसों से सफर करते थे, जिससे 2.5 करोड़ रुपए की दैनिक आय होती थई. लेकिन अब यात्रियों की संख्या घटकर 90 हजार तक आ गई है. ऐसे में आय भी घटकर 1.5 करोड़ रुपए तक हो गई है. यही वजह है कि घाटे को पूरा करने के लिए किराए में छूट दी गई है. साथ ही यात्रियों को ग्रुप बुकिंग जैसे एक साथ 6 यात्रियों की बुकिंग पर भी छूट देने का फैसला किया गया है. चार थाम तीर्थ यात्रा की वजह से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है. यह योजना 1 अगस्त से 30 सितंबर तक लागू रहेगी. 

ये भी पढ़ेंः इंदौर से मुंबई 8 घंटे में, नासिक तक तेज रफ्तार, एमपी से महाराष्ट्र के 8 जिलों को जोड़ेगा 309 KM का नया रेल रूट


Prev Post
Next Post