ओजी, फ्लेक्स… PM मोदी की स्पीच में जेन-जी वाली भाषा सुनकर क्या बोले SRCC के स्टूडेंट?
Raisina News Desk- सितंबर 06, 2026 02:37 PM IST

नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100वें स्थापना दिवस पर पहुंचकर जेन-जी और ओजी के बीच खास भाषण दिया. युवाओं से जुड़ने के लिए पीएम ने उनकी ही भाषा (जैसे ओजी, फ्लेक्स) और SRCC के लोकल कल्चर (क्वाप की चाय, कोल्ड कॉफी) के शब्दों का इस्तेमाल किया. पीएम मोदी के स्पीच पर NDTV ने श्री राम कॉलेज के कॉमर्स के छात्रों से बातचीत की. इसमें कई छात्रों ने अपनी बातें रखी. छात्रों ने यह भी कहा कि पीएम को इतने करीब से देखना काफी रोमांचक था.
पीएम के स्पीच पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की दिशा और प्रनिका ने कहा कि स्क्रीन के बजाय पीएम को पहली बार सामने से देखने को लेकर काफी उत्साह था; पीएम मोदी की भाषण और बोलने की शैली बेहद प्रभावकारी लगी.
वहीं SRCC में 1st year की स्टूडेंट भान्वी ने कहा कि पीएम की स्पीच से 2014 से अब तक हुए विकास, नेतृत्व क्षमता और भावी योजनाओं की जानकारी मिली. पीएम ने स्पीच में शुरुआती विरोध के बावजूद UPI और जनधन योजना से हुए बदलावों तथा डिजिटल ट्रांसफर के फायदों का उदाहरण दिया.
सर्वेश्वर नाम के स्टूडेंट ने कहना है कि युवाओं से कनेक्ट करने के लिए पीएम ने उनकी बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया और यह संदेश दिया कि युवा ही देश का भविष्य बनाएंगे. यह देख कर अच्छा लगा.
SRCC के पुराने छात्र रहे 2002 बैच के अमित चुग ने पीएम की स्पीच की सराहना की और बोले – 100% जस्टिस टू 100 ईयर ऑफ SRCC की. अमित का मानना कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं से जुड़ने का यह बेहतरीन प्रयास है.
फर्स्ट ईयर के किसलय त्रिवेदी ने कहा कि पीएम का संदेश स्पष्ट था कि देश की प्रगति में युवाओं का बड़ा योगदान है और उन्हें खुद को इसके काबिल बनाना चाहिए. भाषण में 2013 और 2026 के बीच के बदलावों का विश्लेषण कर सच सामने रखा गया. जब तक सच जूते पहनता है, झूठ दुनिया का चक्कर काट लेता है – लेकिन सच के आगे झूठ नहीं टिकता. सरकार के कार्यों की गति और देश पर पड़े इसके सकारात्मक प्रभाव की छात्रों ने सराहना की.
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में PM मोदी के भाषण के प्रमुख अंश
यह भी पढ़ें – आधा खाली ग्लास देखने का तीसरा नजरिया… PM मोदी ने SRCC के मंच से फिर दोहराई 13 साल पुरानी बात