कौन है जयपुर की छात्रा, जिसके कहने पर रेल मंत्री ने लॉन्च की IRCTC की नई वेबसाइट, तय समय में निभाया अपना
Raisina News Desk- जुलाई 16, 2026 10:38 PM IST

IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लाइव कर दिया गया है. अब IRCTC की नई वेबसाइट से ट्रेन का टिकट बुक करना और आसान हो जाएगा. वेबसाइट में साफ़-सुथरा इंटरफ़ेस, आसान नेविगेशन और बुकिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई नए फ़ीचर शामिल किए गए हैं. नए पोर्टल को मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए बीटा लिंक के ज़रिए इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही यूजर से IRCTC के वेबसाइट नए डिज़ाइन, स्पीड और फ़ीचर्स पर आम लोगों से फीडबैक भी मांगा गया है, ताकि देशभर में नई वेबसाइट के लॉन्च करने से पहले उसके फीचर को और बेहतर बनाया जा सके.
दरअसल, IRCTC की नई वेबसाइट के आने के पीछे की भी एक कहानी है. पिछले महीने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर के दौरे पर थे. बीते 11 जून को जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MNIT) में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत की थी कि टिकट बुकिंग के समय IRCTC की वेबसाइट अक्सर धीमी पड़ जाती है या हैंग हो जाती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
छात्रा की बात सुनते ही रेल मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर 15 जुलाई तक नई और आधुनिक वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिए थे. बाद में एमएनआईटी के विद्यार्थियों को वेबसाइट के डिजाइन और यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने की प्रक्रिया में भी शामिल किया गया. छात्रा ने कहा कि वेबसाइट के कैप्चा भरने में दिक्कत होती है.
#WATCH | On students’ demand, Union Railway Minister announces new IRCTC website to be launched by 15th July pic.twitter.com/fjX6z6vyj1
— ANI (@ANI) June 11, 2026
इसके बाद रेल मंत्री ने तुरंत एक अधिकारी को फोन लगा दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है IRCTC की नई वेबसाइट बननी चाहिए. MNIT में जिस छात्रा की शिकायत पर रेल मंत्री ने नई वेबसाइट लॉन्च करने को कहा. उस छात्रा का नाम लविशा मीणा है, वह MNIT जयपुर में ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस डिपार्टमेंट में PhD कर रही है.
पोर्टल तेज़ी से लोड होता है और इसकी परफ़ॉर्मेंस भी बेहतर है. बीटा रोलआउट के हिस्से के तौर पर, यूज़र्स सीधे प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए फ़ीडबैक और सुझाव दे सकते हैं, जिससे IRCTC को इसे आम जनता के लिए पूरी तरह लॉन्च करने से पहले सेवा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. फ़ाइनल वर्जन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले यूज़ेबिलिटी, डिज़ाइन और परफ़ॉर्मेंस पर मिले सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा.
यह भी पढे़ं-
IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन हुआ लॉन्च, जानें आम लोगों के लिए कब होगा शुरू
IRCTC की पुरानी Vs नई वेबसाइट: लॉगिन से टिकट बुकिंग और पेमेंट तक क्या-क्या बदला?