जन्माष्टमी के पहले भारी बारिश, दिल्ली के साथ यूपी के 15 जिलों में अलर्ट, 17 राज्यों में मॉनसून दिखाएगा तेवर
Raisina News Desk- सितंबर 03, 2026 08:16 AM IST

देश में मौसम का मिजाज कुछ अजीब सा है. कहीं बारिश तो कहीं गर्मी से बुरा हाल है. इस बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 65 किमी. प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जन्माष्टमी से पहले उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. राज्य के 15 जिलों पर आज बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. अब तक कुल 35 जिले प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. अब तक 16,784 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.
वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है. देश के पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली की चेतावनी भी जारी की गई है. वहीं 5 से ज्यादा राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, मेघालय,असम, छत्तीसगढ़, और हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ ही घंटों में तेज बारिश का अनुमान जताया है. कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम देखें.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दैनिक मौसम परिचर्चा (02-09-2026)
(i) उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में बने ‘वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया’ (अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र) के असर से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार में 2 सितंबर को;…
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 2, 2026
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश खत्म नहीं हुई है. मौसम विभाग ने3 सितंबर के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गुरुवार को दिनभर बादल छाये रहेंगे और बारिश भी होगी. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.
उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी से पहले भीषण बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. 3,4 सितंबर को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान औरैया, बांदा, चित्रकूट, इटावा, फ़तेहपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, महोबा, सीतापुर, उन्नाव में अगले दो से तीन घंटे में बारिश हो सकती है. 4 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 5 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.
PTI फोटो.
बिहार में भी आज भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. IMD के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 6 सितंबर तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.
All India weather warning during next 7 days
Subject: (i) Under the influence of Well Marked Low-Pressure Area over northeast Madhya Pradesh &
neighbourhood, isolated heavy to very heavy rainfall very likely over East Uttar Pradesh, Gangetic West Bengal Chhattisgarh and Bihar on… pic.twitter.com/7oXsWqpgCD— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 2, 2026
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए आज बहु भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. देहरादून समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है. देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं अन्य जिलों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में भारी बारिश