'फॉलोअर्स और पब्लिसिटी चाहिए', गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में आरोपी के वकील ने महिला को बताया हादसे का जिम्मेदार

नई दिल्ली:

“गलती किस्मत की नहीं, बल्कि उस महिला की है, जिसे गुरुग्राम की पॉश गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक चलाते वक्त कार ने टक्कर मार दी थी.” गुरुग्राम हिट एंड रंड मामले में आरोपी कल्याण बैसला का पक्ष रखने वाले वकील ने पीड़ित महिला हो हादसे का जिम्मेदार बताया है. इसके साथ ही, वकील ने यह भी कहा कि महिला फॉलोअर्स, व्यूज और पब्लिसिटी चाहती है. वहीं, महिला बाइकर कहा कहना है कि टक्कर से पहले कार बाइकिंग ग्रुप के सदस्यों का पीछा कर रही थी. उसने कहा कि कार में बैठे लोगों का व्यवहार आक्रामक था, वे नशे में लग रहे थे और बार-बार उसकी बाइक के करीब आने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, वकील इस बात से सहमत नहीं हैं.

वकील का कहना है, “रोड पर चलने वाले बाइकर्स की वजह से रोजाना कम से कम दस से बीस हादसे हो रहे हैं. वे सड़क पर और आने-जाने वाले सभी लोगों के लिए परेशानी पैदा करते हैं.”

आरोपी शख्स के वकील के मुताबिक, कार में सवार लोग रिश्तेदारों से मिलने दिल्ली गए थे और गुरुग्राम लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

वकील ने कहा, “उसके (आरोपी युवक) साथ उसकी बहन, बड़ा भाई और बुआ का बेटा था. कार में चार लोग सवार थे. गलती हमारी तरफ से नहीं थी. हमने फुटपाथ को बचाया, लड़की दाईं ओर आ गई, हम थोड़ा बाईं ओर गए और इसी तरह टक्कर हो गई. वह इसलिए नहीं रुका क्योंकि उसे भीड़ द्वारा हिंसा (लिंचिंग) का डर था. उसने आत्मरक्षा में मौके से भागने का फैसला किया.”

ये भी पढ़ें: ‘ये दुर्घटना नहीं, हत्या की कोशिश का मामला’, टक्कर के बाद गुरुग्राम की बाइकर गर्ल के पिता का बड़ा आरोप

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर क्या हुआ?

यह घटना रविवार सुबह गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर हुई. महिला ने बताया कि वह बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ अपनी ‘अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स’ बाइक चला रही थी, तभी एक कार उनका पीछा करने लगी.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में महिला ने आरोप लगाया कि कार में सवार लोग बार-बार उनकी बाइक के पास आए और इस तरह से व्यवहार किया, जिससे वे असहज हो गईं.

महिला ने कहा कि मैंने उनसे दूरी बनाए रखने के लिए कहा. इसके बजाय, कार में बैठे लोगों ने मुझे रुकने के लिए कहा. 

आरोपी के वकील की असहमति…

आरोपी युवक कल्याण बैसला के वकील ने महिला के बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया और टक्कर से पहले हुई घटनाओं का एक अलग ही ब्योरा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कार में सवार लोगों का सामना सड़क पर बाइक सवारों के एक बड़े समूह से हुआ था. वकील ने दावा किया कि कार के आसपास कई मोटरसाइकिलों की आवाजाही ने ही इस घटना को अंजाम दिया.

इसके बाद उन्होंने महिला द्वारा पोस्ट किए गए फुटेज का जिक्र किया और उसकी बाइक की रफ्तार पर सवाल उठाए.

वकील ने कहा, “आप महिला का वीडियो देखिए, सोशल मीडिया पर देखिए, महिला 140-170 किमी/घंटा की रफ्तार से बाइक चला रही है. यह रोड स्टंट के लिए नहीं है, यह सड़क तेज रफ्तार के लिए नहीं है.” उन्होंने कहा, “इसे विवाद खड़ा करने के लिए प्रचारित किया जा रहा है. यह एक ऐसी महिला हैं, जो फॉलोअर्स, व्यूज और पब्लिसिटी चाहती हैं.”

इस घटना में शामिल कार मनीष नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसने कहा कि घटना के वक्त वह गाड़ी नहीं चला रहा था.

सोशल मीडिया पर टक्कर का वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया. घटना के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: कौन है कल्याण बैसला, जिसने गुरुग्राम में महिला बाइकर पर ढाया रफ्तार का कहर; बताता है इंटरनेशनल प्लेयर


Prev Post
Next Post