मेट्रो में चुपके से लड़की की तस्वीरें ले रहा था CISF जवान, भांडा फूटते ही मचा बवाल, VIDEO

नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे CISF के एक जवान पर चुपसे से लड़कियों की तस्वीरें लेने का आरोप लगा है. दसअसल मेट्रो में जवान के साथ यात्रा कर रही एक लड़की को शक हुआ कि वो उसकी चुपके से तस्वीरें ले रहा है, जवान की संदिग्ध हरकतों से जब उसका शक हकीकत के करीब पहुंचा तो उसने जवान से पूछा कि वो उसकी तस्वीरें क्यों ले रहा है? लड़की के बार-बार ऐसा पूछने पर और यात्री भी जवान पर मोबाइल दिखाने का जिद बनाने लगे. जब जवान ने अपने मोबाइल की गैलरी दिखाई तो उसमें लड़की की कुछ तस्वीरें दिखी. इसके बाद तो चलते मेट्रो में हंगामा मच गया. 

मेट्रो में हंगामे का वीडियो हो रहा वायरल

इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लड़की और अन्य यात्री जवान से उलझते नजर आ रहे हैं. बाद में लोगों से बुरी तरह से घिर चुका जवान वहां से भागने की कोशिश करता नजर आ रहा है. 

CISF जवान के लड़की पर पिस्टल तानने का भी आरोप

लोगों का आरोप है कि इसी दौरान स्थिति बिगड़ने पर CISF जवान ने लड़की पर पिस्टल तक तान दी. हालांकि यह वीडियो में नजर नहीं आ रहा है. इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद आरोपी सीआईएसएफ जवान को सस्पेंड कर उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. 

बीती रात करीब 9 बजे की घटना

लोगों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में बीती रात करीब 9 बजे एक CISF जवान पर महिला यात्री की छिपकर फोटो लेने का आरोप लगा. यात्रियों के विरोध करने और फोन मांगने पर जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल लोगों की तरफ तान दी जवान मेट्रो से बाहर प्लेटफॉर्म पर उतरकर भी पिस्टल ताने खड़ा रहा.

जिससे कोच के अंदर भगदड़ और दहशत मच गई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. सीआईएसएफ सूत्रों के मुताबिक आरोपी जवान को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है.

एम्स मेट्रो स्टेशन की घटना

मेट्रो पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना AIIMS मेट्रो स्टेशन की है, रविवार रात 12:40 पर PCR कॉल मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन लड़की ने कोई शिकायत नहीं दी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिस्टल तानने वाली जानकारी गलत है, ऐसा कुछ नहीं हुआ था.

यात्रियों ने और एक महिला यात्री ने आरोप लगाया था कि CISF का जवान लड़की की फोटो खींच रहा था. पुलिस ने CISF के अधिकारियों के इस बारे में जानकारी दे दी थी.

CISF ने कहा- आरोपी कर्मी सस्पेंड, डिटेल जांच के आदेश

मामले में CISF ने अपना पक्ष एक्स पर लिखा है. CISF ने लिखा- मेट्रो ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ CISF के एक कर्मचारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. CISF ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है और मामले को उच्च स्तर पर देखा जा रहा है. संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के नतीजों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें – दिल्ली: मेट्रो के पास मॉल से कूद गई BA थर्ड ईयर की छात्रा, सुसाइड नोट भी मिला



Prev Post
Next Post