यूपी में 3 दिन, राजस्थान-दिल्ली में आज से 2 दिन बहनों की मुफ्त बस यात्रा, UP में एक सहायक का किराया भी माफ
Raisina News Desk- अगस्त 28, 2026 11:00 AM IST

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान की सरकारों ने महिलाओं को अपने भाइयों के घर तक आसान यात्रा के लिए फ्री बस सेवा शुरू की है. उत्तर प्रदेश ने एक कदम आगे बढ़ते हुए महिलाओं के साथ उनके एक सहयात्री को भी मुफ्त सफर की बड़ी सौगात दी है, जबकि राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को फ्री बस सेवा की सुविधा देने का ऐलान किया है. वहीं दिल्ली में आज से इलेक्ट्रॉनिक बसों की शुरुआत भी होने जा रही है.
उत्तर प्रदेश में महिलाओं को तीन दिन फ्री बस सेवा की सुविधा मिलने वाली है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि 27 अगस्त की सुबह 6 बजे 29 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज की बसों में महिला यात्रियों को किराया नहीं देना होगा. खास बात यह है कि इस बार बसों में सफर करने वाली महिलाओं को एक और सुविधा दी गई है, जिसके तहत वह अपने साथ एक सहयात्री को भी ले जा सकेगी. यानि किसी बच्चे या फिर पुरुष को भी अपने साथ फ्री सफर करा सकेगी. यह छूट यूपी रोडवेज की सभी साधारण व एसी बसों के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और लखनऊ जैसे प्रमुख महानगरों में चलने वाली नगरीय इलेक्ट्रिक बसों पर भी समान रूप से लागू है.
ये भी पढ़ेंः हर महीने 2500, छात्राओं को मुफ्त साइकिल,1.20 लाख की मदद; दिल्ली के बजट में महिलाओं के लिए क्या खास,सब जानिए
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को दो दिनों 28 और 29 अगस्त के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी जा रही है. 3200 से ज्यादा बसों में यह सुविधा मिली. जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की सिटी बसों में भी यह सुविधा मान्य रहेगी, केवल एसी और वोल्वो बसों में यह छूट लागू नहीं होगी. ऐसे में राजस्थान में आज और कल यात्रा करने वाली महिलाओं को यह सुविधा मिलेगी.
दिल्ली में भी महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा दी जा रही है. दिल्ली सरकार में महिलाओं के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में दैनिक आधार पर मुफ्त यात्रा की नीति पहले से लागू कर दी गई है. रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली परिवहन निगम ने राजधानी की सड़कों पर अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है, दिल्ली-एनसीआर में नोएडा, गाजियाबाद के बीच दैनिक आवाजाही करने वाली बहनों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है. वहीं त्योहार के दवाब को देखते हुए दिल्ली के आनंद विहार से यूपी के विभिन्न शहरों जैसे बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और मेरठ के लिए करीब 400 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है.
दिल्ली में आज से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआतहो रही है. सीएम रेखा गुप्ता बसों को हरी झंडी दिखाएगी. इस नई सौगात के साथ दिल्ली में अब बहनों के लिए ‘लेडीज स्पेशल’ बसों का सफर और भी सुरक्षित और आधुनिक हो गया है. इसका सबसे ज्यादा फायदा रक्षाबंधन पर ही होने वाला है. ऐसे में महिला यात्रियों को रक्षबंधन के मौके पर और ज्यादा लाभ मिलेगा. क्योंकि यात्रा आसानी से होगी.
ये भी पढ़ेंः Raksha Bandhan Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें