रांची में छात्रों का हल्लाबोल! विधानसभा घेराव के ऐलान के बीच प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग और चेकिंग

रांची:

झारखंड के रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों ने आज यानी 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है. छात्रों का हुजूम सुबह 11 बजे पुरानी विधानसभा जगन्नाथपुर से नई विधानसभा की ओर कूच करेगा. इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राज्य के कई जिलों से छात्र ट्रेन, बस और अन्य वाहनों के जरिए भारी तादाद में रांची पहुंच रहे हैं. छात्रों के विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है. रांची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. 

कोई भी एग्जाम पारदर्शी तरीके से नहीं हो रहा है. एनडीटीवी से बात करते हुए एक छात्र ने कहा, “सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए और इसका जवाब देना चाहिए.” 

छात्रों को रांची पहुंचने से रोकने के लिए जिला सीमाओं, प्रमुख सड़कों और रास्तों पर बसों व अन्य निजी वाहनों की जांच की जा रही है. प्रशासन की कोशिश है कि राजधानी में छात्रों की तादाद सीमित की जा सके.

एक तरफ जहां प्रशासन छात्रों को रास्ते में ही रोकने की रणनीति बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ छात्र हर हाल में बड़ी तादाद में एकजुट होकर विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में हैं.

रांची प्रोटेस्ट में छात्रों के कई संगठन भी शामिल हुए हैं.
Photo Credit: PTI

कहां से शुरू होगा मार्च?

फिलहाल छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे हैं. स्टेडियम से झारखंड विधानसभा की दूरी करीब 12 किलोमीटर है. ऐसे में सभी छात्रों को एक जगह जुटाने के लिए जगन्नाथपुर थाना के पास स्थित मैदान को चुना गया है.

छात्र सुबह 11 बजे तक जगन्नाथपुर थाना के पास मैदान में इकट्ठा होंगे. यहां से विधानसभा की दूरी करीब 2 किलोमीटर है. छात्रों का कहना है कि सुबह 11 बजे सभी छात्र एकजुट होकर विधानसभा की ओर कूच करेंगे.

  • सुबह 11 तक छात्र जगन्नाथपुर थाना के पास मैदान में इकट्ठा हो जाएंगे.
  • इसके बाद विधानसभा की ओर कूच करेंगे.
  • विधानसभा से करीब 2 किलोमीटर पहले छात्रों का जमावड़ा होगा.
  • प्रशासन ने प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की है.
  • सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है.

16 दिन से चल रहा प्रोटेस्ट

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का समूह अपनी मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों से प्रदर्शन कर रहा है. आज प्रोटेस्ट का 17वां दिन है. सरकार के साथ छात्रों की वार्ता जरूर हुई, लेकिन सभी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी. आंदोलन अब भी जारी है. 10 अगस्त छात्रों के आंदोलन का सबसे अहम दिन माना जा रहा है. 

JPSC धांधली में ED की जांच के दायरे में क्या होगा?

  • परीक्षा में पैसे का खेल कितना बड़ा था? कितने अभ्यर्थियों से पैसे लिए गए और कुल कितनी रकम का लेन-देन हुआ?
  • PT, Mains या सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए थे या नहीं? अगर पैसे लिए गए तो किसने लिए और किस तक पहुंचे. बैंक अकाउंट और UPI की जांच, आरोपियों, उनके रिश्तेदारों और कथित बिचौलियों के खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन को खंगाला जाएगा.
  • परीक्षा से पहले और बाद का Money Trail, परीक्षा के आसपास अचानक हुए बड़े कैश, बैंक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जांच होगी.
  • पेपर लीक के बदले पैसे का लेन-देन, कथित तौर पर पहले से सवाल उपलब्ध कराने के बदले किसी ने पैसे दिए या लिए थे या नहीं.
  • जिन लोगों के बीच परीक्षा को लेकर बातचीत हुई, उनके फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से उसका मिलान किया जाएगा.
  • ओएमआर और एडमिट कार्ड की हेराफेरी में पैसे का एंगल अगर रिकॉर्ड में बदलाव करके किसी उम्मीदवार को फायदा पहुंचाया गया, तो उसके बदले पैसे लिए गए या नहीं.
  • परीक्षा कराने वाली एजेंसी को मिले कॉन्ट्रैक्ट, पेमेंट्स, बैंक अकाउंट्स और अधिकारियों से उसके संबंधों की जांच.
  • कैश, हवाला और बेनामी संपत्ति का एंगल, रिश्वत का पैसा कैश या हवाला के जरिए इधर-उधर किया गया या जमीन, मकान, सोना और कारोबार में लगाया गया.
  • ईडी यह पता लगाएगी कि धांधली से अगर पैसा कमाया गया, तो वह पैसा आखिर कहां गया, किसके पास गया और उससे कौन-कौन सी संपत्ति बनाई गई.


Prev Post
Next Post