वेस्ट यूपी से हरियाणा तक नए एक्सप्रेसवे का काम तेज, दिल्ली, शामली से सहारनपुर से देहरादून तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी

हरियाणा के अंबाला से उत्तर प्रदेश के शामली तक बन रहे एक्सप्रेसवे का काम जोरों पर है. इस गेमचेंजर एक्सप्रेसवे का फायदा चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से अंबाला-शामली के बीच का सफर तीन घंटों से घटकर सिर्फ डेढ़ घंटा रह जाएगा. यह अंबाला-चंडीगढ़ रोड से शुरू होगा और शामली के थाना भवन तक जाएगा. यह एक्सप्रेसवे कब तक बनकर तैयार होगा और इसमें कितनी लागत आएगी, जानें सबकुछ.

6 लेन होगा अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे 

अंबाला-शामली हाईस्पीड एक्सप्रेसवे 6 लेन को बनाया जा रहा है. इसका काम करीब 70 फीसदी पूरा हो चुका है. इस हाईस्पीड एक्सप्रेसवे को तीन कंपनियां मिलकर बना रही हैं. इस एक्सप्रेसवे का 75 किमी का हिस्सा हरियाणा और 45 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-शामली-सहारनपुर फोरलेन से होते हुए देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर से जाकर मिलेगा. इसके मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसका निर्माण कार्य 2023 में शुरू हुआ था. 

अंबाला से शामली सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा अंबाला से शामली के बीच सफर करने वालों को होगा. इसके बनने से अंबाला से शामली का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा किया जा सकेगा. जबकि वर्तमान में 3 घंटे लगते हैं. मतलब सफर में लगने वाला समय सिर्फ आधा रह जाएगा.

 अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे 3 एक्सप्रेसवे से होगा लिंग

इस एक्सप्रेसवे का नेटवर्क इंटरकनेक्टेड है. यह तीन बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. शामली के गोगवान जलालपुर में यह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. वहीं सादलपुर में यह अंबाला-चंडीगढ़ और अंबाला-मोहाली रूट से मिलेगा.अंबाला से होकर यह लुधियाना-अमृतसर रूट से जुड़ेगा. 

कितनी लागत से बन रहा एक्सप्रेसवे

 121.78 किमी. लंबा अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे 4900 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. इसके पूरा होने से पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के लोगों को खास फायदा होगा.  यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और यूपी के सहारनपुर और शामली जिलों से होकर गुजरेगा.

एक्सप्रेसवे पर मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर की तर्ज पर अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे रेस्ट एरिया बनाया जा रहा है. इसके साथ ही दूसरी सुविधाएं जैसे पेट्रोल, सीएनजी पंप, रेस्टोरेंट और शौचालय वगैहर भी मौजूद होगी. एक्सप्रेसवे पर चलने वालों को इससे बड़ी राहत मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: इटावा से हरदोई सिर्फ 1 घंटे में, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा 92 किमी. लंबा एक्सप्रेसवे



Prev Post
Next Post