Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: कैबिनेट ने पीएम मुद्रा योजना को अगले पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: कैबिनेट ने पीएम मुद्रा योजना को अगले पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी
  • 11 Nov 2026 03:24 PM (IST)

    कैबिनेट ने पीएम मुद्रा योजना को अगले पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी

    कैबिनेट ने पीएम मुद्रा योजना को अगले पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी गई है. स्टैंडअप इंडिया के लिए क्रेडिट गारंटी फंड योजना को भी पांच साल के लिए आगे बढ़ाया गया.

  • 11 Nov 2026 03:13 PM (IST)

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की एक्वा लाइन के एक्सटेंशन को मंजूरी

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के Aqua Line के एक्सटेंशन को मंजूरी मिल गई है. नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 के बीच ये मेट्रो प्रोजेक्ट बनेगा. 8.449 km लंबाई होगी और 5 स्टेशन होंगे. इससे IGI airport का magenta line, new delhi से कनेक्ट होगा.

  • 11 Nov 2026 02:48 PM (IST)

    JK: कुलगाम में फायरिंग की खबर, कई जवानों के घायल होने की जानकारी

    जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, CRPF टीम पर यह हमला किया गया है, इसमें कम से कम तीन जवानों के घायल होने की भी सूचना है. इससे पहले दीपावली के दिन कुलगाम के पानीवाह में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड मिले थे.

  • 11 Nov 2026 02:42 PM (IST)

    INS बेतवा में होगा बड़ा बदलाव, कोचीन शिपयार्ड के साथ 498 करोड़ का करार

    रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के युद्धपोत INS बेतवा के री-पावरिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ 498.58 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. यह कॉन्ट्रैक्ट आज नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में साइन किया गया.

  • 11 Nov 2026 02:18 PM (IST)

    UP: बस्ती के पूर्व BSP सांसद अरविंद कुमार चौधरी बीजेपी में शामिल

    उत्तर प्रदेश के बस्ती से पूर्व बहुजन समाज पार्टी (BSP) सांसद अरविंद कुमार चौधरी बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए. इसके अलाव बबेरू विधानसभा बांदा से पूर्व अफसर अनिल यादव ने भी बीजेपी की सदस्यता ली. यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोनों को सदस्यता दिलाई.

  • 11 Nov 2026 01:58 PM (IST)

    केदारेश्वर-मथुरा भी जाएंगे, PDA का मतलब पहले दर्शन फिर आशीर्वाद:अखिलेश

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम केदारेश्वर और मथुरा भी जाएंगे, PDA का मतलब पहले दर्शन फिर आशीर्वाद. हमारे यहां शिव और रामगोपाल तो पहले से हैं. दोनों चाचा क्या हैं.

  • 11 Nov 2026 01:17 PM (IST)

    नोटबंदी में ऐसा भ्रष्टाचार हुआ… जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ- अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी हर काम उल्टा करती है. नोटबंदी होने के बाद क्या असर हुआ? नोटेबंदी से गरीब लोग परेशान है. नोटबंदी में ऐसा भ्रष्टाचार हुआ… जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ. नोट बंदी ने स्लो प्वाईजन की तरह काम किया.

  • 11 Nov 2026 01:01 PM (IST)

    प्रवेश वर्मा ने ITO स्थित छठ पूजा स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

    दिल्ली में छठ पूजा से पहले छठ घाटों पर तैयारियां चल रही हैं. इस बीच PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने ITO स्थित छठ पूजा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया.

  • 11 Nov 2026 12:16 PM (IST)

    महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक के पावनगढ़ बंगले में लगी आग

    महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक के मुंबई में मंत्रालय के सामने स्थि तपावनगढ़ बंगले में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग बुझाने का काम जारी है.

  • 11 Nov 2026 11:21 AM (IST)

    मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, गुरुवार से होगी लागू

    मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें कल यानी गुरुवार (12 नवंबर) से लागू होगी.

  • 11 Nov 2026 11:16 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

  • 11 Nov 2026 10:32 AM (IST)

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

    केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे और आज 11 नवंबर को कपाट बंद हो चुके हैं. 19 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए हैं. कपाट को बंद करने के जो रीति-रिवाज हैं, वो आज सुबह 4 बजे से शुरू हो गए थे अब कपाट बंद हो गए हैं.

  • 11 Nov 2026 09:57 AM (IST)

    छठ पूजा पर 16 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में रहेगी छुट्टी

    छठ पूजा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट और अन्य संबंधित कोर्ट में भी 16 नवंबर को अवकाश रहेगा. इस अवकाश के बदले, 21 नवंबर को हाईकोर्ट में कामकाज होगा, जबकि 12 दिसंबर को अधीनस्थ न्यायालयों में कामकाज होगा. 16 नवंबर के लिए सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई 17 नवंबर को की जाएगी.

  • 11 Nov 2026 09:24 AM (IST)

    अखिलेश सत्ता में आएं तो मंदिर के अंदर भी नमाज पढ़वा देंगे- मंत्री ओपी राजभर

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘वह खुद पांच साल तक सत्ता में रहे उन्होंने अयोध्या में क्या किया? .उनकी इकलौती उपलब्धि यह रही कि उन्होंने हनुमान गढ़ी में नमाज़ पढ़वाई. अगर वह फिर से सत्ता में आते हैं, तो वह मंदिर के अंदर भी नमाज़ पढ़वा देंगे’.

  • 11 Nov 2026 08:07 AM (IST)

    असम के डिगारू में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे

    असम के डिगारू में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे. मिजोरम से कोलकाता जा रही थी ट्रेन. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. मौके पर बचाव कार्य जारी है.

  • 11 Nov 2026 07:01 AM (IST)

    इंडिया गेट के आसपास के इलाके में AQI 242 दर्ज किया गया

    CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 242 है, जिसे ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में रखा गया है.

  • 11 Nov 2026 06:22 AM (IST)

    पंजाबः कांग्रेस का आज से पंजाब मंगदा इंसाफ अभियान

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) राज्य में आज बुधवार से अपना बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करने जा रही है. कांग्रेस चंडीगढ़ में अपने नए राज्यव्यापी अभियान ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ को लॉन्च करेगी.इस अभियान के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेता राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों, बुद्धिजीवियों और व्यापारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे. साथ ही जनता की आवाज उठाने के लिए पूरे पंजाब में साइकिल रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा.

  • 11 Nov 2026 05:31 AM (IST)

    दिल्ली के नांगली विहार में 4 साल का बच्चा सीवर में गिरा, बचाव अभियान जारी

    दिल्ली के नांगली विहार स्थित दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल के बच्चे के सीवर में गिर जाने के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है. NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें इस खोज अभियान में जुटी हुई हैं.

  • 11 Nov 2026 04:20 AM (IST)

    मुंबई के प्रतीक्षा नगर में भीषण आग, दो सिलेंडर ब्लास्ट, फायरमैन घायल

    मुंबई के वडाला स्थित प्रतीक्षा नगर में मंगलवार रात आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई. माला गार्डन के पास स्थित 2 से 4 झोपड़ियों में आग लग गई.आग बुझाने के दौरान अग्निशमन दल का एक जवान घायल हो गया.

  • 11 Nov 2026 12:03 AM (IST)

    पंजाबः कांग्रेस का आज से ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) राज्य में आज बुधवार से अपना बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करने जा रही है. कांग्रेस चंडीगढ़ में आज सुबह 11 बजे पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 से अपने नए राज्यव्यापी अभियान ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी. इस अभियान के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेता राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों, बुद्धिजीवियों और व्यापारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे. साथ ही जनता की आवाज उठाने के लिए पूरे पंजाब में साइकिल रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा.

  • 11 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    मुंबईः NCP के विधायक आज शरद पवार से मिलेंगे

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजीत पवार गुट के विधायकों ने शरद पवार से मुलाकात के लिए समय मांगा है. कहा जा रहा है कि यह मुलाकात आज बुधवार को हो सकती है. पिछले दिनों पंकज भुजबल और उनके परिवार ने शरद पवार से मुलाकात की थी. शरद पवार अभी मुंबई में ही हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.

  • 11 Nov 2026 12:01 AM (IST)

    कर्नाटकः मूल्य वृद्धि के विरोध में बीजेपी का आज प्रदर्शन

    कर्नाटक में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सरकार द्वारा की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में और इसे वापस लेने की मांग को लेकर आज बुधवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में दिनभर प्रदर्शन करने की घोषणा की है. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होने वाले इस प्रदर्शन में बीजेपी के सभी विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), पूर्व जनप्रतिनिधि, चुनाव लड़ चुके नेता और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे.

  • 11 Nov 2026 12:00 AM (IST)

    आज तमिलनाडु का दौरा करेंगे VP राधाकृष्णन

    उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज बुधवार को तमिलनाडु के थूथुकुडी का दौरा करेंगे. उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति थूथुकुडी में तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के 105वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. वह अपने पूर्व संस्थान वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज के प्लैटिनम जुबली समारोह और पूर्व छात्रों के मिलन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.”

  • Prev Post
    Next Post