Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज
Raisina News Desk- नवंबर 14, 2026 03:05 AM IST
14 Nov 2026 02:55 AM (IST)
FAA ने “असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों से” अमेरिका के सभी हवाई अड्डों पर विमानों की आवाजाही रोकने (ग्राउंड स्टॉप) का आदेश दिया है.
14 Nov 2026 02:52 AM (IST)
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट किया, हम कैदियों की एक बहुत बड़े पैमाने पर अदला-बदली की उम्मीद कर रहे हैं. हमारे अमेरिकी साझेदारों ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, हम उन्हें बहुत गंभीरता से ले रहे हैं: कि यह इस युद्ध की अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली होनी चाहिए. इसमें दोनों पक्षों से एक-एक हज़ार से ज़्यादा लोग शामिल होंगे. कई यूक्रेनी परिवारों के लिए यह मामला बेहद संवेदनशील है. अभी, अलग-अलग टीमें, विशेष सेवाएँ, खुफिया एजेंसियां और ‘समन्वय मुख्यालय’ (कोऑर्डिनेशन हेडक्वार्टर) – सभी इस अदला-बदली को संभव बनाने के लिए काम कर रहे हैं. मुझे जल्द ही तैयारियों के विवरण पर एक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
14 Nov 2026 01:41 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एक FIR दर्ज की है. उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर गांधी परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट किए थे.यह मामला शिमला के रहने वाले कैप्टन अतुल शर्मा (रिटायर्ड) की ओर से दी गई एक औपचारिक आपराधिक शिकायत के आधार पर बोइलोगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. उन्होंने 10 नवंबर को किए गए कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट की एक तय समय-सीमा के भीतर जांच कराने की मांग की है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 353 के तहत दर्ज किया गया है.
14 Nov 2026 12:02 AM (IST)
ओमान में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप का आज खिताबी मुकाबला खेला जाना है. भारत की नजर नौवीं बार चैंपियन बनने पर होगी. भारत को अगर नौवीं बार यह खिताब जीतना है तो उसे मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ आज होने वाले फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा जिसमें आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी. पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था.
14 Nov 2026 12:01 AM (IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को हैदराबाद में ‘गिग कामगारों’ की एक बैठक में उनके लिए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा करेंगे. तेलंगाना के श्रम मंत्री जी विवेक वेंकटस्वामी ने बताया कि राज्य में करीब छह लाख गिग कामगार हैं. गिग कामगार वे लोग होते हैं, जो किसी एक मालिक या कंपनी के स्थायी कर्मचारी नहीं होते, बल्कि अस्थायी, अनुबंध, या फ्रीलांस आधार पर काम करते हैं. उन्हें मुख्य रूप से किए गए काम या घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाता है. राहुल हैदराबाद में कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत समिट में हिस्सा ले रहे हैं.
14 Nov 2026 12:00 AM (IST)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग में 600 जर्जर मकानों पर आज बुलडोजर चलेगा. यहां पर 490 अवैध कब्जेदारों को अल्टीमेटम दे दिया गया है. इन 600 मकानों में से सिर्फ 110 ही वैध आवंटी जबकि 490 पर अवैध कब्जा है. शुक्रवार (13 नवंबर) तक मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था. साल 2016 में ही इन भवनों को खतरनाक घोषित किया जा चुका है. हालांकि सिर्फ वैध आवंटियों को ही कलेक्टर दर पर किराया मिलेगा, जबकि अवैध कब्जेदारों को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा.