Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: फिल्म अभिनेता इमरान खान मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई
Raisina News Desk- नवंबर 02, 2026 05:50 AM IST
02 Nov 2026 05:37 AM (IST)
फिल्म अभिनेता इमरान खान मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इमरान को जारी OCI और FRRO नोटिस से जुड़े मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. पिछली कार्रवाई में इमरान को FRRO की ओर से OCI रद्द करने के संबंध में दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. उन्हें अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था. उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था, जिसे उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है.
02 Nov 2026 04:33 AM (IST)
मुंबई के भांडुप इलाके में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद, एक नवविवाहित जोड़े सहित लगभग 27 लोग बीमार पड़ गए.एमटी अग्रवाल म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर, डॉ. कैलाश मारस्कोले ने बताया, “27 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें 2 बच्चे, 11 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं. उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. एक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद उन्हें अपच (इनडाइजेशन) की समस्या हुई. वे रात 11:40 बजे यहां पहुंचे. फिलहाल सभी 27 मरीजों की हालत स्थिर है.पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया, यह मेरे साले की शादी थी. बाद में, जब हम घर लौटे, तो अचानक महिलाएं बीमार पड़ने लगीं. देखते ही देखते 30 से 40 लोगों में एक जैसे लक्षण दिखने लगे. यह साफ तौर पर फूड पॉइजनिंग का मामला है और इसकी पूरी गलती कैटरिंग स्टाफ की है. उन्होंने कुछ खराब खाना परोसा, जिसकी वजह से ऐसा हुआ. यह बहुत शर्मनाक बात है कि ऐसी घटना हो सकती है, खासकर तब जब तुकाराम मुंडे जैसे अधिकारी इतना बेहतरीन काम कर रहे हैं. हम तुकाराम मुंडे और मुंबई पुलिस से अपील करते हैं कि वे हमारा साथ दें और हमें न्याय दिलाएं.
02 Nov 2026 03:05 AM (IST)
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं, अभी उनके साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई.
02 Nov 2026 03:03 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़-डोडा ज़िले की सीमा के पास ड्रबशल्ला में जंगल में आग लग गई है. वन विभाग ने आग पर काबू पाने और इसे आस-पास के जंगली इलाकों में फैलने से रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
02 Nov 2026 12:08 AM (IST)
इंडिगो एयरलाइन्स के अनुसार, चक्रवात मुरसु के कारण प्रभावित हुई हैं. राजमुंदरी, विजयवाड़ा और तिरुपति आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है. प्रभावित यात्रियों को उनके मोबाइल नंबरों के ज़रिए सूचित किया जा रहा है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति (फ़्लाइट स्टेटस) जांच लें. एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है.
02 Nov 2026 12:03 AM (IST)
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में रविवार को 45 वर्षीय एक महिला का सड़ा-गला शव उसके बंद मकान के अंदर मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिलने के बाद शव का पता चला. उन्होंने बताया कि मकान पिछले आठ-दस दिनों से बंद था. पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी, दमकल विभाग के कर्मचारियों और अपराध जांच दल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए.
02 Nov 2026 12:01 AM (IST)
तमिलनाडु: चेन्नई में चक्रवात ‘मुरसु’ के बीच शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. IMD ने 2 नवंबर को चेन्नई और तिरुवल्लुर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.
02 Nov 2026 12:00 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो’ (BRESE) 2026 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.