BRICS के फैमिली फोटो में PM मोदी के दाएं और बाएं दिखे पुतिन और जिनपिंग, पूरी दुनिया को संदेश

नई दिल्ली:

BRICS समिट से आज फिर एक पावरफुल तस्वीर सामने आई है. तस्वीर BRICS समिट में शामिल हुए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की है. यूं तो इस तस्वीर में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि हैं. लेकिन तस्वीर में नेताओं की पोजिशनिंग से पूरी दुनिया को एक बड़ा संदेश देने का काम किया गया है. तस्वीर के बिल्कुल सेंटर में पीएम मोदी हैं. उनके दाएं और बाएं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर से पूरी दुनिया को एक संदेश दे दिया गया है. रूस, चीन और भारत यदि एक साथ आ जाएं तो दुनिया की एक बड़ी ताकत बनेगी. 

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन फैमिली फोटो में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ पीएम मोदी.

फोटोशूट के बाद मोदी बोले- आप सभी के सहयोग से साझा विजन को सहयोग में बदल सके

ब्रिक्स फैमिली फोटोशूट के बाद पीएम मोदी ने कहा- भारत की अध्यक्षता में हमने सभी प्रयास ‘सतर्कता, नवाचार, सहयोग, स्थिरता’ इन चार स्तंभों पर क्रिएट किए हैं. मुझे खुशी है कि आप सभी के सहयोग और समर्थन से हम अपने साझा विजन को भिन्न-भिन्न सहयोग में बदल सके. आज विश्व में तनावों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सामान्य मानवी के जीवन पर उसका बहुत ही नकारात्मक व व्यापक प्रभाव हो रहा है. 

चुनौतियों पर तुरंत कार्रवाई करना आवश्यकक- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि महामारियां, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावट ने दिखाया है कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता. इसलिए हमने ब्रिक्स समूह में रेजिलिएंस बढ़ाने पर विशेष बल दिया है. चुनौतियों को तुरंत पहचानना, उनके लिए तैयार होना और तुरंत कार्रवाई करना भी उतना ही आवश्यक है. इसी सोच के साथ संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और रिस्पॉन्स के लिए ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बनी है. डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए अर्ली वॉर्निंग डेटा इंटिग्रिशन गाइडलाइन तैयार की गई है. ब्रिक्स लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन का ऑपरेशन फ्रेमवर्क हमारी सप्लाई चेन को अधिक रिलायबल और रेजिलियंट बनाने में सहायक होगा.” 

ब्रिक्स समिट की वो तस्वीरें, जो चर्चा में रहीं

फैमिली फोटोशूट से पहले भी ब्रिक्स समिट से एक-दो और ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. चर्चित सभी तस्वीरों में पीएम मोदी भी नजर आएं. इसकी वजह भी साफ है. पीएम मोदी मेजबान की भूमिका में हैं, लिहाजा उनका हर नेता के साथ नजर आना स्वभाविक हैं. लेकिन तस्वीरों के जरिए दुनिया को संदेश देने की कोशिश भी इस समिट से भरसक की गई है. 

पहले दिन भी सामने आई थी मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग वाली तस्वीर

दिल्ली के ब्रिक्स सम्मेलन से एक तस्वीर सामने आई है, जो दुनिया को संदेश देने वाली है. एशिया की तीन महाशक्ति कहे जाने वाले भारत, चीन और रूस के नेता एक तस्वीर में नजर आए हैं. हाथों में हाथ और चेहरे पर मुस्कान वाली इस तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी बीच में हैं, जबकि उनके बाईं ओर व्लादिमीर पुतिन हैं और दाईं ओर शी जिनपिंग हैं. पीएम मोदी ने दोनों के हाथों को थाम रखा है और तीनों ही एक फ्रेम में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर इसलिए अहम है क्योंकि चीन और भारत को लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखा जाता रहा है. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आया है.

इसके अलावा इस समिट की एक और तस्वीर खूब वायरल हुई थी. उसमें पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का हाथ थामे उन्हें ले जाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ जंग लड़ी है. वो तनाव अभी भी जारी है. इस बीच ब्रिक्स समिट में भाग लेने पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति का पीएम मोदी ने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, वो देखने लायक था.  

यह भी पढ़ें – हाथ में हाथ और चेहरे पर मुस्कान… पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग की BRICS से आई खास तस्वीर


Prev Post
Next Post