अमिताभ बच्चन-अभिषेक को जान से मारने की धमकी:गैंगस्टर गोल्डी बोला- मुंबई में हमारे 200 साथी, बुलेटप्रूफ केबिन भी बचा नहीं पाएगा
Raisina News Desk- नवंबर 16, 2026 06:38 PM IST
कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस को मिलने आए थे। उनके पीछे अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं।
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में उसने लिखा कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी।
.
उसने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बावजूद अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है। उसने मुंबई में अपने करीब 200 साथियों के सक्रिय होने का दावा भी किया है।
अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 2 दिन पहले दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है। इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर 1984 के सिख दंगों पर अमिताभ के कथित बयान को लेकर उन्हें निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, अमिताभ ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पोस्ट में क्या लिखा, 3 पॉइंट में पढ़िए…
पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों ग्रुप के साथ 5 नामों का भी जिक्र गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट में #JusticeOf1984 और #NeverForget1984 जैसे हैशटैग के साथ गोल्डी ढिल्लों ग्रुप, राणा ढिल्लों, जग्गा तरनतारन, रॉकी पुर्तगाल, फौजी यूके और सुमन जर्मनी का भी जिक्र किया है।
1984 दंगों में भीड़ को उकसाने का आरोप कुछ सिख संगठनों और 1984 दंगों की गवाह जगदीश कौर ने आरोप लगाया था कि पूर्व PM इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 31 अक्टूबर 1984 को अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के एम्स के बाहर भीड़ को उकसाया था। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, उन्होंने दूरदर्शन के लाइव प्रसारण के दौरान ‘खून का बदला खून’ जैसे नारे लगाए थे। हालांकि, इस कथित प्रसारण का कोई आधिकारिक वीडियो सार्वजनिक नहीं हुआ है।
जलसा को मिल चुकी हैं बम से उड़ाने की धमकियां पिछले एक महीने में अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर को तीन अलग-अलग ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 1 नवंबर को अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलने के दौरान अमिताभ बच्चन पहली बार तीन तरफ से बुलेटप्रूफ शीशे से घिरे सुरक्षा घेरे में नजर आए।
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की पोस्ट…