हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने खाई कसम, कहा- 'तब तक केक नहीं काटूंगा जब तक…'

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने खाई कसम, कहा- 'तब तक केक नहीं काटूंगा जब तक…'

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के आवास पर शुक्रवार देर रात उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान हुए कथित हमले के बाद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब खुद अभिषेक ने कहा है कि वह तब तक केक नहीं काटेंगे, जब तक कि एंटी डेमोक्रेटिक फोर्सेस को राज्य से बेदखल नहीं कर देते. उनका एक वीडियो भी सामने आया है. इससे पहले उन्होंने वीडियो जारी कर ही कथित हमले की जानकारी दी थी. 

अभिषेक ने कहा, जब तक हम लोकतांत्रिक तरीक से बंगाल विरोधी ताकतों को राज्य से बाहर नहीं कर देते, तब तक मैं केक नहीं काटूंगा. इससे पहले ममता बनर्जी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, इसे प्रयोजित बदतमीजी करार दिया था. 

ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा, ‘कल रात में अभिषेक के घर पर हमला हुआ. हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं. ये उसके गुस्से का नतीजा है. वे बदतमीजी कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि वे भगवान हैं. मुझे पता है कि पुलिस सरकार के अधीन ही काम करती है.’ 

कल रात हुआ था अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला

इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने दावा किया था कि लगातार दो दिन तक रैकी करने के बाद भाजपा के गुंडे देर रात दो बजे आवास पर हमला करने के मकसद से आए. उन्होंने हमला किया. फुटेज देखें और खुद फैसला करें. अगर एक निर्वाचित सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो बंगाल के आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना की जा सकती है. आरोप लगाया कि भाजपा के समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए.

बीजेपी ने आरोपों को किया खारिज

अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, जब सत्ता हाथ से चली जाता है, तो ऐसे आरोप लगाना आम बात है. इधर, कोलकाता पुलिस ने कहा है कि दोनों गुटो में हंगामा हुआ. इसके बाद पुलिस टीम को हस्तक्षेप करना पड़ा. एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पूरी जानकारी न देते हुए कहा है कि मामले की जांच चल रही है. 

Prev Post
Next Post