Jharkhand Protest LIVE: छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया आंसू गैस का प्रयोग, 6 गोले छोड़े
Raisina News Desk- अगस्त 10, 2026 03:44 PM IST

Jharkhand Students Protest LIVE Updates: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले दो हफ्तों से ज्यादा वक्त से चल रहा प्रोटेस्ट आज यानी 10 अगस्त अपने चरम पर है. सोमवार को छात्रों ने विधानसभा की तरफ मार्च निकाला. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. सुरक्षा बलों ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. हजारों छात्र नई विधानसभा इमारत की ओर मार्च के लिए निकले. छात्रों की मांग है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच की जाए. बता दें कि विरोध कर रहे छात्रों के ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया जवाब में प्रदर्शनकारी छात्रों ने उन पर चप्पलें और पानी की खाली बोतलें फेंकीं. यही नहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाने के लिए जब पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया तो इस दौरान छात्र डांस करने लगे.
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि छात्रों की चिंताएं उनकी अपनी सेहत से ज्यादा जरूरी हैं. महतो ने कहा, “यहां छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, जो मेरी सेहत से ज्यादा दुखद है. यह बहुत ज्यादा दुखद है.”
देवेंद्र नाथ महतो ने आगे बोलते हुए कहा, “मेरी सेहत उन छात्रों के भविष्य से ज्यादा जरूरी नहीं है, जिनके मौकों को कथित तौर पर बेचा जा रहा है. मेरी सेहत बहुत कमजोर है, लेकिन हालात और भी ज्यादा परेशान करने वाले हैं. लाखों छात्रों का भविष्य लगातार दांव पर लगा हुआ है.”
महतो ने यह भी कहा कि छात्र नेताओं की भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.
LIVE UPDATES: