Jio IPO Live : कर्ज से पूरी तरह मुक्त होगी जियो प्लेटफॉर्म : आकाश अंबानी

Jio IPO Live : कर्ज से पूरी तरह मुक्त होगी जियो प्लेटफॉर्म : आकाश अंबानी

Jio IPO Live : जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ को लेकर आयोजित कॉन्फ्रेंस में आकाश अंबानी ने भविष्य की तमाम योजनाओं के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि इस आईपीओ के बाद जियो प्लेटफॉर्म पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन जाएगी.

नई दिल्ली.  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ से जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (Reliance Jio Infocomm Ltd) के चेयरमैन और अप्रैल 2026 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि इस आईपीओ के बाद कंपनी कर्ज से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इस आईपीओ का मकसद कर्ज को कम करना और बिजनेस को विस्तार देना है.  आज जियो की तकनीक काफी हाइटेक हो चुकी है और अब सिर्फ विकासशील देशों को ही नहीं, बल्कि विकसित देशों को भी सर्विस उपलब्ध कराएंगे.

आकाश अंबानी ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश के हर नागरिक और हर घर तक जियो की सेवाएं पहुंचाना है. जियो के जरिये हम हर कारोबार तक आसान और सस्ती डिजिटल सेवा पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक विकसित भारत अभियान को पूरा करने में रिलायंस बड़ी भूमिका निभाएगा और भारत को एक डिजिटल सोसाइटी के रूप में बनाने की दिशा में काम करेगा.

बिजनेस तो हमारे डीएनए में है : ईशा अंबानी 
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ से जुड़ा अनाउंस करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रिलायंस रिटेल वेंचर्स की हेड ईशा अंबानी ने कहा कि वित्तीय समझदारी तो हमारे डीएनए में है. उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों था कि हमारे पास वैसी कनेक्टिविटी नहीं थी, जैसी पश्चिम के देशों में देखने को मिलती थी? आकाश का मानना ​​था कि इसका समाधान एक ऐसा डिजिटल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बनाना है, जो हर किसी को कनेक्टिविटी दे सके. इसके बाद साल 2016 में जियो लॉन्च हुआ और आज हम 2026 में हैं. तो आइए, मैं आपको रिलायंस की बिजनेस बनाने की सोच (फिलॉसफी) के बारे में बताती हूं और यह भी कि जियो को कैसे तैयार किया गया. सबसे पहली बात, आकाश के विचारों के पीछे एक बहुत ही दीर्घकालिक नजरिया होता है. रिलायंस में हम सिर्फ आज या कल के लिए योजना नहीं बनाते, बल्कि हम आने वाले दशकों के बारे में सोचते हैं. इसी सोच ने हमारे कारोबार को नया आयाम दिया है.

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस सबसे बड़ी कंपनी : उदय कोटक 
कोटक महिंद्रा के चेयरमैन उदय कोर्ट भी कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस आज सबसे बड़ी कंपनी है. उन्होंने करीब 20 साल से देश में अपने कारोबार को विकसित करने वाले रिलायंस समूह का यह पहला आईपीओ है. उन्होंने रिलायंस की नई पीढ़ी की लीडरशिप को भी सराहा और कहा कि आकाश अंबानी और ईशा अंबानी अपने बिजनेस में काफी अच्छा कर रहे हैं. एक पिता के तौर पर उन्हें आगे बढ़ते हुए देखना काफी अच्छा कर रहा है. रिलायंस की पहल से ही आज भारत में 100 करोड़ से ज्यादा 4जी और 5जी डाटा यूजर हैं. पिछले 10 साल में रिलायंस जियो ने भारत के डिजिटल बाजार को काफी बदल दिया है.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

Prev Post
Next Post